अगर बात फिटनेस की होती है तो ज्यादातर लोग फास्ट फूड से बचने का प्रयास करते हैं, लेकिन क्या आप मैयोनेज चटनी के बारे में जानते हैं ? जी हाँ, आपने कभी सोचा तो होगा ही कि क्या मेयोनीज बनाना स्वस्थ होता है ? चलिए, आज हम आपको ये बताते हैं कि मेयोनीज चटनी किस तरह बनाई जाता है और क्या यह चटनी स्वस्थ है या नहीं।
जानिए की क्या है मेयोनीज?
बता दे की मेयोनीज एक सफेद रंग की चटनी है। इसमें अंडे, विनेगर, ऑइल , नमक और साथ ही शक्कर का उपयोग होता है। वैसे तो मेयोनीज ऑइल से बनाई जाती है, और साथ ही ऑइल में विनेगर और अंडे भी शामिल होते हैं। लेकिन अन्य चटनी के मुकाबले मेयोनीज स्वस्थ नहीं है। मेयोनीज में सफेद चीनी का प्रयोग होता है जो की एक तरह से ‘हाई फ्रक्टोज कोर्न सिरप’ के रूप में भी जाना जाता है। बता दे की यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती है, इससे शुगर और साथ ही ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। लेकिन इसके अलावा, मैयोनेज चटनी में उच्च मात्रा में कॉलेस्ट्रॉल के साथ ही कैलोरी भी होती है जो हड्डियों, दिल व अन्य शरीर के अंगों के लिए काफी हानिकारक होती है।
जान लीजिए मेयोनीज खाने के नुकसान-
मेयोनीज से बल्ड शुगर लेवल बढ़ता है
बॉडी में जरूरत से अधिक मेयोनीज खाने से ब्लड शुगर लेवल अधिक हो जाता है। लेकिन अगर आप इस चटनी का उपयोग एक सीमित मात्रा में करते हैं तो आपके शरीर को नुकसान नहीं होता है। वहीं मेयोनीज के अधिक सेवन से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। लेकिन अगर पहले से ही आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इससे आपकी दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए मेयोनीज का सेवन ज्यादा करने से बचें।
मेयोनीज से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर-
मेयोनीज चटनी में ओमेगा-6 फैटी एसिड काफी अधिक मात्रा में होता है जो की हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इस चटनी का सेवन ज्यादा करने से बचें।
यह भी पढ़ें: सिविल लाइंस में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस