अगर चला रहे है ऐसी कार तो हो जाएं सावधान, दिल्ली सरकार ने दी चेतावनी!

दिल्ली सरकार और पुलिस दोनों मिलकर वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम कस रही है और ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में पुरानी गाड़ी का...

राजधानी दिल्ली में हर वर्ष दिवाली के मौके पर वायु प्रदूषण अपने चरम पर पहुंच जाता है। और ऐसे में दिल्ली सरकार पहले ही कई तरह के उपायों को अपनाने लगती है। दिल्ली सरकार और पुलिस दोनों मिलकर वाहनों से होने वाले प्रदूषण (Pollution) पर भी लगाम कस रही है। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में कोई भी पुरानी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं,

तो आपकी भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में 10 वर्ष से पुरानी डीजल कारें और 15 वर्ष से पुरानी पेट्रोल कारों को इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों के मालिकों को पहले ही आगाह किया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि अगर ऐसे पुराने वाहन सड़कों पर पाए गए तो उन्हें तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और साथ ही स्क्रैप (Scrap) भी कर दिया जाएगा।

इसके संबंध में वर्ष 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश भी जारी किया था, जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दस वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को चलाना प्रतिबंधित है। आदेश में यह भी अनिवार्य किया गया है कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उनके वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग (Transport Department) द्वारा जारी बयान में कहा गया है की “यह सुचना में आया है कि इन आदेशों के बावजूद भी ऐसे वाहन अभी भी राजधानी दिल्ली की सड़कों पर लगातार चलते और खड़े पाए जाते हैं। परिवहन विभाग (Transport Department) ऐसे वाहनों को चलाने या फिर पकड़े जाने पर जब्त करने के लिए अभियान चला रही है।

दिल्ली सरकार के यह भी कहना है कि 15 वर्ष पुराने वाहनों को जब्त करने के बाद स्क्रैपिंग (scraping) के लिए तुरंत सौंप दिया जाएगा और सरकार ने लोगों को सलाह दी कि वे ऐसे वाहनों को न तो ड्राइव (Drive) करें और न ही किसी सार्वजनिक स्थान पर पार्क करें और इसमें आगे कहा गया है, “अगर किसी के पास ऐसा कोई भी वाहन है, तो उन्हें परिवहन विभाग (Transport Department) के अधिकृत स्क्रैपर से तुरंत स्क्रैप करने का निर्देश दिया जाता है.”

Hair Crown Salon

यह भी पढ़े: दिल्ली में नर्सरी के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, पढ़ें पूरी जानकारी

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!