मेट्रो से कर रहे है सफर तो समय से निकले, इस तारीख तक मिलेगी लंबी लाइनें

CISF का कहना है कि 19 जनवरी से 27 जनवरी तक दिल्ली मेट्रो के अब सभी स्टेशनों पर सुरक्षा की और भी ज्यादा व्यवस्था बढ़ा रहे हैं।

जैसे की आपको पता है राजधानी में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इन तैयारियों के मद्देनजर रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) भी सतर्कता बरत रहा है जहां 26 जनवरी की वजह से दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

बता दें की 26 जनवरी की वजह से दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को अब मजबूत की जा रही है। साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (CISF) का कहना है कि 26 जनवरी के मद्देनजर वे 19 जनवरी से 27 जनवरी तक दिल्ली मेट्रो के अब सभी स्टेशनों पर सुरक्षा की और भी ज्यादा व्यवस्था बढ़ा रहे हैं।

हालाँकि, अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि माना जा रहा है कि मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने की वजह से स्टेशनों पर अब लोगों की लंबी-लंबी कतारें बढ़ सकती हैं। साथ ही विशेष रूप से पीक आवर्स में और इस वजह से सिक्योरिटी चेक में अधिक समय लग सकता है। वही DMRC द्वारा मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों से कहा गया है कि यात्रा में कुछ समय अतिरिक्त समय लेकर चलें। लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे में यात्रियों से कहा गया है कि वे सिक्योरिटी चेक के समय सुरक्षाकर्मियों के ही साथ सहयोग करें। साथ ही मेट्रो में यात्रा के दौरान कैरी-ऑन बैग्स और और अन्य सामान की सख्ती से जांच की जाएगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही पर रोक

हालाँकि, सुरक्षा को देखते हुए खबर सामने आयी है जिसमे गणतंत्र दिवस के चलते आज यानि 19 जनवरी से सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच दिल्ली हवाई अड्डे से कोई भी फ्लाइट न ही आएगी और न ही यहां से उड़ान भरेगी। बता दें की यह पाबंदी 26 जनवरी तक लागू रहने वाली है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!