कड़वी Green Tea पीकर हो गए परेशान, तो इन होममेड चाय से रहे दुरुस्त

आज कल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क हो चुके हैं। ऐसे में खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग अपने खानपान का काफी ध्यान रखने

आज कल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क हो चुके हैं। ऐसे में खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग अपने खानपान का काफी ध्यान रखने लगे हैं। ऐसे में ग्रीन टी काफी लोगों की रूटीन का एक अहम हिस्सा बन चुकी है, जो आपको फिजिकली फिट रखने के साथ आपकी सेहत को भी काफी फायदा देती है। इन दिनों मौसम में भी काफी बदलाव होने लगा है, जिस कारन से सर्दी-खांसी और जुकाम के मामले बढ़ने लगे हैं।

ऐसे में ग्रीन टी और हर्बल टी आपको इन बीमारियों से बचाने में फायदा देगी। इन्हें पीने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है, जो सेहत को काफी लाभ देती है। हालांकि, ग्रीन टी का स्वाद काफी लोगों को पसंद नहीं आता और इसका कड़वेपन से लोग ज्यादातर इसे पीने से बचते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे घर पर ही कुछ हेल्दी हर्बल टी को बनाने का तरीका है, जो स्वाद और गुण दोनों में ग्रीन टी से बेहतर होगी।

तुलसी ग्रीन टी
तुलसी से बनने वाली ग्रीन टी बाजार में मिलने वाली काफी गुणकारी होती है। साथ ही इसका स्वाद भी आम ग्रीन टी से काफी अलग होता है, जिस कारन से इसे पीने उनता मुश्किल नहीं है। इसे पीने से आपकी इम्युनिटी भी काफी मजबूत होती हैं। साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स के साथ वेट भी लॉस करती है।

तुलसी ग्रीन टी बनाने का तरीका
सबसे पहले तुलसी के 7-8 पत्तों को 1 गिलास पानी में उबाल ले ।
फिर अच्छी तरह से उबाल कर आधा रह जाए तो छान लें।
फिर हल्का गर्म होने पर शहद मिलाएं और गुनगुना पी लें। आप बिना शहद के भी इसे पी सकते हैं।

पुदीना ग्रीन टी
आप अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए पुदीना से ग्रीन टी भी बना सकते हैं। वैसे तो इसका प्रयोग पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इस चाय को पीने से वजन भी कम होता है। साथ ही इसमें मौजूद बाकि तत्व गैस, एसिडिटी और पेट की बाकि समस्याएं भी दूर करता है।

पुदीना ग्रीन टी बनाने का तरीका
पुदीना से ग्रीन टी बनाने के लिए ताजा पुदीने के पत्तों को धो लें।
फिर एक बड़ा कप गर्म करें और उसमें पुदीने के पत्ते डालें।
अब इस पानी को उबाल आने तक उबलने के लिए छोड़ दे ।
इस पानी को छान लें और इसमें आधा नींबू मिलाएं।
इसके बाद थोड़ा शहद डालें और पी लें।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!