वर्ल्ड कप की नहीं मिली टिकट तो दिल्ली के बार, रेस्टोरेंट, होटल, सिनेमाघरों में ऐसे उठाये लुफ्त
वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है जहां दिल्ली में 2000 से ज्यादा रेस्टोरेंट और होटल में अभी से ही तैयारियां हो रही है।

इस बार पूरा भारत वर्ल्ड कप में जीत का जश्न मनाने के लिए पूरी तरीके से तैयार है जहां स्थिति अभी यह है कि दिल्ली के होटल, बार, रेस्टोरेंट में लाइव मैच देखने की तैयारियां शुरू हो गई है। साथ ही बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर मैच को और रोमांचक बनाने के लिए बार, रेस्टोरेंट में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वही कई जगह लोगों के लिए खिलाड़ियों के नाम से स्पेशल डिश भी बनाई जा रही हैं और लोगों को इस दिन विशेष ऑफर भी दिए जाएंगे। इसके अलावा कई सिनेमाघरों में भी मैच लोगों को मैच लाइव दिखाया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स असोसिएशन के प्रेसिडेंट लवलीन आनंद द्वारा इस बार बताया गया कि वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है जहां दिल्ली में 2000 से ज्यादा रेस्टोरेंट और होटल में अभी से ही तैयारियां हो रही है।
इतना ही नहीं इसी के साथ बड़ी-बड़ी स्क्रीन के साथ 20 से 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वही अगर भारत यह मैच जीतता है तो लोगों को 50% की भी छूट दी जाएगी। यही नहीं, मैच के दौरान भी अगर चौके-छक्के लगने पर म्यूजिक भी इंतजाम किया जा रहा है। ये सब इसलिए है क्योकि लंबे समय से लोग इसका इंतजार कर रहे थे।
वहीं, होटल और रेस्टोरेंट ओनर्स असोसिएशन ऑफ नॉर्दर्न इंडिया के प्रेजिडेंट द्वारा गिरीश ओबेरॉय ने बताया कि फाइनल मैच किसी बहुत बड़े इवेंट से कम नहीं है क्योकि दिल्ली के सभी रेस्टोरेंट और होटल में विशेष ऑफर के साथ पैकेज तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही इसमें कई रेस्टोरेंट में सीटिंग अरेंजमेंट को बढ़ाया गया है और अहमदाबाद में लगने वाले चौके-छक्के का शोर दिल्ली के होटल और रेस्टोरेंट में गूंजेगता नजर आएगा।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










