मैचिंग ज्वेलरी लेनी है तो दिल्ली के इन बाजारों में करें वेडिंग शॉपिंग! कीमत बेहद कम
देश की राजधानी दिल्ली की ज्वेलरी बाजार, वेडिंग सीजन के लिए सजकर तैयार है. आउटफिट के साथ मैचिंग की ज्वेलरी लेनी है तो इन बाजारों

देश की राजधानी दिल्ली की ज्वेलरी बाजार, वेडिंग सीजन के लिए सजकर तैयार है. आउटफिट के साथ मैचिंग की ज्वेलरी लेनी है तो इन बाजारों का रुख कर सकती हैं. यहां बॉलीवुड स्टाइल, लेटेस्ट फैशन की, हर प्रकार की ज्वेलरी, कम दाम में मिल जाएगी.
यदि आपको अपनी ड्रेस मैचिंग के साथ कूल ज्वेलरी चाहिए यानी सबसे अलग ज्वेलरी चाहिए तो आप सरोजिनी नगर मार्केट जाएं. यहां पर आपको आपकी हर प्रकार की ड्रेस के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिलेगी. वेस्टर्न ड्रेस, इंडियन ड्रेस और इंडो वेस्टर्न ड्रेस इन सब की ज्वेलरी सरोजिनी नगर मार्केट में मिल जाएगी. यहां पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दाम केवल 10 रुपए से शुरू है और 500 रुपए के अंदर आप अच्छी ज्वेलरी खरीद सकते हैं.
सरोजिनी नगर मार्केट के बाद यदि आप करोल बाग जैसे बड़े कपड़ा बाजार में जाएंगे तो यहां पर भी ज्वेलरी की कुछ दुकानें आपको मिल जाएगी. यहां पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की एक से बढ़कर एक खूबसूरत तथा ट्रेंडिंग डिजाइन मिलेंगी. कैटरीना कैफ से करीना कपूर तक की आर्टिफिशियल ज्वेलरी यहां पर देखने के लिए मिलेगी. जिन्हें आप कम दाम पर खरीद सकती हैं और शादियों की सीजन में सबसे हटके हो सकती हैं.
इसके साथ आप सदर बाजार भी जा सकती हैं, यहां पर आपको गले के सेट , कानों के झुमके, कमरबंद से पायल तथा हाथों के लिए आर्टिफिशियल मेटल चूड़ियां तक मिलेंगी और तो और खास बात तो यह है कि सदर बाजार में गोल्ड पॉलिश चढ़ी हुई जो की एक दम गोल्ड के जैसी लगती हुई मिलती है कि देखने वाले उसे असली सोना समझेंगे.
इसके साथ ही आप दिल्ली की जनपथ मार्केट भी जा सकती हैं. जनपथ मार्केट जोकि कनॉट प्लेस पर है, यहां पर आपको कानों के झुमके बेहद शानदार और खूबसूरत मिल जाएंगे. जनपथ मार्केट में आपको हर प्रकार की आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिलेगी और इतनी सस्ती मिलेगी जिसकी दाम सिर्फ 5 रुपए से शुरू है और 500 रुपए में आप झोला भरकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद सकती हैं और काफी माह तक हर एक ड्रेस से मैच करके अलग-अलग ज्वेलरी पहन सकती हैं. शादियों के सीजन के लिए भी यहां पर कई नई डिजाइन की ज्वेलरी आ चुकी हैं.
5वें नंबर पर दिल्ली का जो मशहूर बाजार है वह है यानी लाजपत नगर. लाजपत नगर बाजार से भी आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद सकती हैं. हालांकि यहां पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दाम थोड़ी महंगी होती है, जैसे कानों के एयरिंग्स 50 रुपए से शुरू होंगे पायल आपको 100 रुपए की मिलेगी. यहां पर भी मिलने वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी की क्वालिटी बहुत अच्छी होगी और नई डिजाइन की ज्वेलरी अगर आप खोज रही हैं और थोड़ी भारी ज्वेलरी खोज रही हैं तो आपको लाजपत नगर मार्केट जरूर जाना चाहिए.









