करना चाहते हैं ईद की खरीदारी, तो यह दिल्ली की मार्केट्स है बेस्ट
यदि आप ईद के लिए खरीदारी करना चाहते हैं और अपने लिए नए व ट्रेंडी कपड़े खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी मार्केट्स बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आपको हर तरह की ट्रेंडी व सुंदर ड्रेसेस देखने को मिल जाएंगी।

जैसा कि आप सभी जानते हैं रमजान का पवित्र उतरु तोहरा कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और रमजान के खत्म होते ही ईद का त्योहार आने वाला है। ईद का त्यौहार मुस्लिम लोगों के लिए काफी ही महत्त्व रखता है। ईद के त्योहार के लिए लोगों ने खरीदारी करना भी शुरू कर दी है। यदि आप ईद के लिए खरीदारी करना चाहते हैं और अपने लिए नए व ट्रेंडी कपड़े खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी मार्केट्स बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर आपको हर तरह की ट्रेंडी व सुंदर ड्रेसेस देखने को मिल जाएंगी। वह भी कम बजट मे।
सीलमपुर मार्केट
यदि आप ईद के त्योहार के लिए कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं, तो सीलमपुर मार्केट इसके लिए एक दम बेस्ट है। आपको इस मार्केट में रेडी टू वियर ड्रेसेज देखने को मिल जायेंगी। आपको यहाँ पर अपनी पसंद के अनुसार कई ट्रेंडी व बहुत सी वैराइटी के ड्रेसेस देखने को मिलेंगे। इस मार्केट में पहुंचने के लिए आप मेट्रो का यूज़ कर सकते हैं।
कमला नगर मार्केट
अगर आप अपने ईद के लिए खरीदारी करना चाहते हैं और ट्रेंडी ड्रेस खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप कमला नगर मार्केट जा सकते हैं। दरअसल, कमला नगर मार्केट में फैशन ब्रैंड्स है। जहाँ पर आपको फैशन ब्रांड के कपड़े देखने को मिलेंगे। यहाँ पर आपको खरीददारी के लिए बहुत सी वैरायटीस मिल जाएंगी।
गाँधी नगर मार्केट
दिल्ली में स्थित गांधीनगर मार्केट होलसेल मार्केट हैं। जहाँ पर थोक में कपड़े बेचे जाते हैं। यदि आप ज्यादा क्वांटिटी में कपड़े खरीदना चाहते हैं तो ये बाजार आपके लिए एकदम बेस्ट हैं, लेकिन यहाँ पर आपको कुछ ऐसी दुकानें भी मिल जाएंगी जहाँ पर आप एक या दो पीस कपड़ा भी खरीद सकते हैं।









