मनपसंद ड्यूटी लगवानी है तो बनाना पड़ेगा संबंध, थाने के मुंशी की शर्मनाक हरकत

आरोपी चिट्ठा मुंशी महिला स्टाफ से गंदी-गंदी बातें करता है और उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है और वह खुलेआम कहता है कि अगर...

राजधानी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने के महिला स्टाफ ने अपने ही थाने के चिट्ठा मुंशी (थाने में स्टाफ की ड्यूटी लगाने वाला पुलिस अधिकारी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला स्टाफ ने आरोप लगाए है कि मनपसंद ड्यूटी लगाने के बदले में थाने का चिट्ठा मुंशी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है।

ऐसा न करने वाली महिला स्टाफ को चिट्ठा मुंशी परेशान करने के लिए उनकी छुट्टी अस्वीकार करता है और उनके साथ बदसलूकी की जाती है। यही नहीं आरोपी कैश और गिफ्ट लेने के बाद भी मनपसंद ड्यूटी लगा रहा है। थाने की महिला पुलिस कर्मियों ने एकजुट होकर दिल्ली पुलिस आयुक्त और विजिलेंस के विशेष आयुक्त को लिखित में चिट्ठा मुंशी की शिकायत दी है।

जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए विभागीय जांच की बात कही है। दिल्ली पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में महिला स्टाफ ने आरोप लगाया है कि थाने में तैनात चिट्ठा मुंशी हवलदार है और वह पिछले बोहोत समय से अफसरों का विश्वास जीतकर चिट्ठा मुंशी बना हुआ है।

आरोपी चिट्ठा मुंशी महिला स्टाफ से गंदी-गंदी बातें करता है और उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है और वह खुलेआम कहता है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो न तो छुट्टी मिलेगी और उसकी ड्यूटी भी ऐसी जगह लगाई जाएगी कि वह याद करेंगी। कुछ महिला स्टाफ से आरोपी मुंशी नकद रुपये और गिफ्ट की मांग करता है।

वरिष्ठ अधिकारियों से पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन मामले की जांच को आरोपी ने अपने प्रभाव से हमेशा प्रभावित किया। कभी भीआरोपी ने जांच सही नहीं होने दी। वह खुलेआम कहता है कि पुलिस महकमे के अंदर महिलाओं की नहीं चलने वाली। पुलिस पुरुष प्रधान है। चिट्ठा मुंशी पर शराब पीकर महिला पुलिसकर्मियो के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक़ पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने एक आदेश जारी किया था और उस आदेश में कहा था कि चिट्ठा मुंशी किसी भी थाने में छह महीने से ज्यादा वक्त के लिए नहीं रहेगा। इसके अलावा एएसआई (ASI) या उससे ऊंचे पद का अधिकारी ही चिट्ठा मुंशी तैनात किया जाएगा लेकिन फतेहपुर बेरी थाने में इस आदेश का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था।

Anupama Musical Events

यह भी पढ़े: जूते से निकला किंग कोबरा फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!