अगर करना चाहते है रात में हैंगऑउट तो जान ले दिल्ली के कुछ शानदार स्पॉट
दिल्ली में रहने वालो के लिए एक मजेदार खबर अगर शोर शराबे से हटकर कुछ पल सुकून के चाहते हो तो पड़े ख़बर

दिल्ली में रहने वालो के लिए एक मजेदार खबर है लाइटिंग और शोर शराबे से हटकर कुछ पल सुकून के बिताने चाहते हो तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगह बताएँगे जहा आप रात भर हैंगआउट कर सकते हो और अच्छे खाने का लुत्फ उठा सकते हो और दिन भर के तनाव को दूर करने के लिए आप यहां रात भर घूम सकते हो आज हम आप को दिल्ली की उन जगह के बारे में बताएँगे जहा आप रात के 12 बजे के बाद घूम सकते हो।
कॉमिज्म
कॉमिज्म दिल्ली के हर रेलवे स्टेशन के पास है। कोमिज्म जाके आप को शान्ति और आनंद का एहसास मिलेगा और इसके अलावा यहाँ आप अच्छे खाने का लुत्फ़ भी उठा सकते है।
मुरथल
आप को बता दे मुरथल दिल्ली से कुछ ही दुरी पर हरियाणा में है कहा जाता है की यहां पर डिनर और ड्रिंग्स काफी प्रसिद्ध है और यहां पर दोस्तों का समूह रात भर आनंद उठा सकता है और यहां फॅमिली भी आती रहती है यहां काफी शांति रहती है यह जगह दिल्ली से 48 किमी दूर है, सबसे पहले आप लॉन्ग ड्राइव का मजा ले सकते हो बताया जाता है की यहां के परांठे बहुत प्रसिद्व और यहां की दही और लस्सी भी अच्छी बताई जाती है।
पंडारा रोड
बताया जाता है की पंडारा रोड खाने के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हो पंडारा रोड 12 बजे के बाद भी खुला रहता है यहां पर वेज और नॉनवेज स्वादिष्ट भोजन मिलता है ये जगह खाने के लिए अच्छी मानी जाती है ये दिल्ली की वो जगह है जहा आप रात को अच्छा खाना और अच्छी जगह घूम सकते हो।
ये भी पढ़े: अब सभी गाड़ियों में जरूरी होगा पीछे की सीट बेल्ट लगाना, नहीं तो कटेगा चालान













