IIT दिल्ली के छात्र की हॉस्टल में मिली लाश, पुलिस को ये शक, आत्महत्या की आशंका

IIT दिल्ली के हॉस्टल से बायोमैकेनिकल इंजीनियरिंग के युवक आयुष सिंगला का शव मिलने से बुधवार सुबह सनसनी फैल गई। छात्र ने खुदकुशी की

IIT दिल्ली के हॉस्टल से बायोमैकेनिकल इंजीनियरिंग के युवक आयुष सिंगला का शव मिलने से बुधवार सुबह सनसनी फैल गई। छात्र ने खुदकुशी की है और किसी हादसे का शिकार हुआ, यह बुधवार की देर शाम तक साफ नहीं हो पाया था। सेक्टर 28, चंडीगढ़ के रहने वाले आयुष सोमवार रात को भोजन के बाद अपने हॉस्टल के कमरे में सोने के लिए गया था। जब उसने मंगलवार तथा बुधवार को अपनी मां का फोन नहीं उठाया तो आइआइटी प्रबंधन को उसने जानकारी दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो आयुष का शव बरामद हुआ। किशनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दूसरे वर्ष के छात्र का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। यह हादसा मंगलवार, 4 जून को सामने आई। पुलिस को सुबह एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि किशनगढ़ थाना इलाके में स्थित आईआईटी के हॉस्टल के एक कमरे का दरवाजा लंबे समय से बंद है और अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा। सूचना मिलते ही किशनगढ़ थानाध्यक्ष टीम के साथ वहां पर पहुंचे। क्यूंकि दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए फायर सर्विस द्वारा दरवाजा तोड़ा गया।

जब पुलिस और फायर टीम कमरे के अंदर गयी तो एक युवक बेहोशी की हालत में बेड पर मिला। वहां पर आईआईटी के डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत बता दिया। शुरुआती जांच में मृतक की शिनाख्त बायोमैकेनिकल इंजीनियरिंग के दूसरे साल के छात्र से हुई है।

प्रारंभिक सुचना के मुताबिक, छात्र ने घटना से एक दिन पहले रात का खाना खाया था और फिर अपने कमरे में चला गया था। 3 जून को वह किसी भी सहपाठी को नजर नहीं आया और न ही किसी से बात करता था, जिससे साथी छात्रों को शक हुआ, और फिर उसके बाद मामला सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा पुलिस तक गया। कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया था, ताकि मृत्यु की सही वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है

छात्र के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
पुलिस का कहना है कि शव पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, पर कमरे में उल्टी के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मामला स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और जांच शुरू की।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!