अंधाधुंध बन रहे अवैध निर्माण! HC ने MCD अधिकारियों से पूछा सवाल

हाई कोर्ट द्वारा बताया गया कि अदालत जमीनी स्थिति से बेखबर नहीं है कि MCD अधिकारियों की मंजूरी से उनकी नाक के नीचे अंधाधुंध तरीके से बहुत से अवैध निर्माण हो रहे हैं।

एक खबर सामने आयी है जहां दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा MCD के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे पूछा है कि उसके आदेशों की अवमानना के लिए उन्हें क्यों न दंडित किया जाए। वही हाई कोर्ट द्वारा बताया गया कि अदालत जमीनी स्थिति से बेखबर नहीं है कि MCD अधिकारियों की मंजूरी से उनकी नाक के नीचे अंधाधुंध तरीके से बहुत से अवैध निर्माण हो रहे हैं। उनके द्वारा सिलेक्टिव तरीके से ही कानूनों का गलत इस्तेमाल कर निर्दोष लोगों को परेशान किया जाता है।

बता दें कि अब जस्टिस धर्मेश शर्मा द्वारा मधुप व्यास और अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जो मौजूदा केस के वक्त तत्कालीन नॉर्थ MCD (अब एमसीडी) में कमिश्नर थे। वही कोर्ट द्वारा अधिकारियों को 16 जनवरी 2024 को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट विरेन सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने अपने केस में ही हाई कोर्ट के 30 नवंबर 2017 और 26 फरवरी 2018 के आदेशों की अनदेखी का MCD अधिकारियों पर आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं याचिकाकर्ता को उनकी बहन द्वारा दूसरी मंजिल की छत पर इमारत बनाने का अधिकार दे दिया था, जो उसकी मालिक थी। और इसके बाद महिला ने तीसरी मंजिल पर इमारत बनाने के लिए प्लान मंजूर करने के लिए एमसीडी को आवेदन दिया, लेकिन निगम द्वारा यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया कि फ्लोर वाइज निर्माण की मंजूरी नहीं दी जा सकती।

गौरतलब है कि याचिकाकर्ता द्वारा हाई कोर्ट में चुनौती दी। जिसके बाद कोर्ट द्वारा MCD को उनके आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया और इस आदेश पर अमल नहीं हुआ तो उन्होंने 2018 में अवमानना याचिका दायर की। वही इस पर एमसीडी ने कोर्ट में जवाब दिया कि आवेदन पर विचार चल रहा है। हालांकि, बाद में उसने इनके आवेदन को ही यह कहते हुए ठुकरा दिया कि ये मास्टर प्लान 2021 के चलते मौजूदा बिल्डिंग बायलॉज के तहत इसकी इजाजत नहीं है और इसके बाद सिंह ने मौजूदा अवमानना याचिका कोर्ट में दाखिल की।

अधिकारियों द्वारा की गयी शरारत

वही देखा जाए तो हाई कोर्ट द्वारा माना जा रहा है कि मौजूदा केस में MCD अधिकारियों द्वारा शरारत की गयी है। कोर्ट ने माना है कि याचिकाकर्ता कानून के मुताबिक वैध तरीके से निर्माण करना चाहते हैं और निगम के इसके चलते रवैये से उनकी उम्मीदों को झटका लगा। कोर्ट द्वारा एमसीडी अधिकारियों से उम्मीद जताई है कि वे अपने कर्तव्यों का पालन ढंग से करें, जिससे कि उनमें लोगों का भी ज्यादा विश्वास कायम हो सके और हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई कानून सामने नहीं रखा गया है कि दिल्ली में फ्लोर वाइस कंस्ट्रक्शन की इजाजत नहीं है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!