Vikaspuri PVR क्षेत्र में सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा और MCD की चुप्पी
विकासपुरी PVR सिनेमा के पास फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार अड्डे बनाए जा रहे हैं और बड़े-बड़े टेंट लगाए जा रहे हैं।

Vikaspuri PVR: विकासपुरी स्थित PVR सिनेमा के पास तथा आसपास के अन्य इलाकों में फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार अड्डे बनाए जा रहे हैं और बड़े-बड़े टेंट लगाए जा रहे हैं। इससे न केवल पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है, बल्कि इलाके की सुंदरता और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन टेंटों और अड्डों के लिए कथित तौर पर लगभग ₹25,000 प्रति माह किराया वसूला जा रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि यह राशि आखिर किसे दी जा रही है और किसके संरक्षण में यह पूरा काम चल रहा है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। यदि यह गतिविधि अवैध है तो यह खुलेआम नियमों का उल्लंघन है, और यदि इसे किसी प्रकार की अनुमति प्राप्त है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। फुटपाथ और सार्वजनिक भूमि का इस तरह व्यावसायिक उपयोग आम नागरिकों के अधिकारों का हनन है।
MCD द्वारा इस पूरे मामले की तत्काल जांच कराई जाए, अवैध निर्माण/टेंटों को हटाया जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि वसूला जा रहा कथित किराया किसे और किस आधार पर दिया जा रहा है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके वरना आए दिन इस तरह जमीन पर कब्ज़ा कर लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा।
आखिर इस पुरे मामले में किसका हाथ है और क्या ये सही है या गलत? इस पुरे मामले में की जांच कर जल्द करवाई करने की जरुरत है। दिल्ली जैसे शहर में वैसे ही ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है और अगर इस दौरान ऐसे जमीनों पर कब्ज़ा कर लिया जाएगा तो जनता कहा जाएगी?
यह भी पढ़ें: Shocking Arrest: चार दिन पहले बने थानेदार, घूस लेते ही लग गई हथकड़ी









