दिल्ली में 6 सालों से चल रहा है अवैध वॉटर प्लांट

वाटर प्लांट के काम के लिए मज़दूर देर रात तक शोर शराबा करते हैं जिस वजह से इन लोगों के बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है।

दिल्ली के गाँधी नगर में एक चार मंज़िला इमारत की छत पर अवैध वाटर प्लांट चल रहा है जिसके कारण आसपास के लोगों को ख़ासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि यह वाटर प्लांट अवैध है जो यहाँ 6 सालों से चल रहा है।

आपको बता दें कि, इस प्लांट की वजह से आसपास के घरों में सीलन आ गयी है, अब इसी को लेकर लोगों में यह डर है कि अगर ये वाटर प्लांट ऐसे ही चलता रहा तो उनके घर गिरने की संभावनाएं है।

साथ ही साथ लोगों की ये शिकायत भी है कि इस वाटर प्लांट के काम के लिए मज़दूर देर रात तक शोर शराबा करते हैं जिस वजह से इन लोगों के बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है।

ग़ौरतलब है कि यहाँ के लोगों ने इस बात की शिकायत उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट से की है और उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले में कार्यवाई की जायगी।

Tax Partnerये भी पढ़े: दिल्ली में शुरू हुआ सीरो सर्वे का छठा चरण, हर वार्ड से लिए जाएंगे सैंपल

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!