बुलंदशहर में कसाई शबाब पार्लर दिलाने के लिए लाया था कार, जबरन किया दुष्कर्म
देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर के रहने वाले एक युवक ने महिला को ब्यूटी पार्लर के लिए दुकान दिलाने के बहाने से कार में ले जाकर दुष्कर्म

देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर के रहने वाले एक युवक ने महिला को ब्यूटी पार्लर के लिए दुकान दिलाने के बहाने से कार में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि वह काफी मुश्किल से आरोपी के चंगुल से वह छूटी और उसने शोर मचाया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मुर्गा खरीदने लगी थी शबाब की दुकान पर
दिल्ली के जसौला विहार के रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह गाजीपुर में एक फिश मार्केट में मुर्गा खरीदने के लिए शबाब की दुकान पर ही गई थी। आरोप है कि आरोपी ने इसी के चलते उनसे जान पहचान की और काम के बारे में पूछा। जब आरोपी को कहा कि वह ब्यूटी पार्लर का काम जानती है, पर उसे कोई दुकान नहीं मिल रही। इस पर आरोपी ने बताया कि वह उन्हें दुकान दिला देगा। इस पर आरोपी ने बुलंदशहर में कार्य अच्छा होने और दुकान दिलाने की बात कही।
कार लेकर पहुंचा घर और ले गया था दुकान दिखाने के बहाने
आरोप है कि 21 मई को आरोपी अपनी कार लेकर जसौला में उनके घर गया और दुकान दिलाने के बहाने लेकर आया। जिसक बाद आरोपी काला आम चौराहे पर आकर कार में इधर-उधर घूमने लगा। जब दुकान दिलाने के लिए बोलै तो आरोपी ने बताया कि दुकान वाला युवक नुमाईश मैदान में 8 बजे आएगा। जिसके बाद आरोपी उन्हें नुमाईश मैदान लेकर गया और कार में ही उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू की। जिसके बाद आरोपी उन्हें जबरन कार के पीछे की सीट पर ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर मचाया तो धमकी देकर भागा
बमुश्किल और आरोपी के चंगुल से छूटी और शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। एएसपी ऋजुल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के शबाब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75 और 351 (2) के चलते रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।









