दिल्ली में 19 वर्ष की युवती को प्यार के बदले मिली मौत, प्रेग्नेंट कर उतरा मौत के घाट
देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई में हत्या का मामला सामने आया है. सलीम उर्फ संजू ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर 19 वर्ष की

देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई में हत्या का मामला सामने आया है. सलीम उर्फ संजू ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर 19 वर्ष की सोनी कुमारी की हत्या की. सलीम सोनी का प्रेमी है और विशेष समुदाय से ताल्लुक रखता है. उसने इस वारदात को रोहतक में अंजाम दिया. पीड़ित सोनी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती थी. सोशल मीडिया पर उसके 6 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. वह अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और संजू की काफी फोटो और वीडियो भी पोस्ट करती रहती थी.
सोनी के प्यार का खौफनाक अंजाम
सोनी और सलीम दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक दूसरे का खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर चुके थे. घरवाले ये तो जानते थे कि उसका एक दोस्त है, पर जब वह उसे नाम पूछते तो वो कहती थी भूत से बात कर रही हूं. हादसे के अनुसार, सोनी 7 महीने से प्रेग्नेंट थी और सलीम पर शादी का दबाव बना रही थी. वहीं दूसरी तरफ सलीम इस बच्चे को गिरना चाहता था और शादी के लिए फिलहाल तैयार नहीं था. इसी बात पर दोनों के बीच काफी लड़ाई होती थी.
सलीम मे गर्लफ्रेंड सोनी को मार डाला
21 अक्टूबर को सोनी अपने घर से समान लेकर युवक के पास गई. सलीम अपने दो दोस्तों के साथ उसे रोहतक लेकर गया. उसने सोनी की हत्या कर उसके शव को दफना दिया. वह कहां जानती थी कि जिस प्यार पर वह इतना भरोसा जता रही है वह उसे मौत देने जा रहा है. वहीं सोनी का परिवार भी इस बात से अंजान था कि उसका बॉयफ्रेंड किसी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी भी फरार है.









