दिल्ली में गोल गप्पे बेचने वाले के किये चाकू से ताबड़तोड़ वार, तमाशबीन बने रहे लोग

सुल्तानपुरी इलाके में लूटपाट का विरोध होने पर नाबालिगों ने गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक पर चाकू से वार हमला किया। पीड़ित की

सुल्तानपुरी इलाके में लूटपाट का विरोध होने पर नाबालिगों ने गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक पर चाकू से वार हमला किया। पीड़ित की शिनाख्त एक्स ब्लॉक मंगोलपुरी के रहने धीरेंद्र उर्फ धीरा (19) से हुई है। हमले के दौरान चाकू उसके सीने के बाईं ओर फंस गया। उसे पास के अस्पताल में लेकर गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर वारदात में शामिल चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई दोपहर सवा 3 बजे सुल्तानपुरी थाना पुलिस को बी ब्लॉक में वारदात की सुचना मिली।

घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि धीरेंद्र बृहस्पतिवार दोपहर रेहड़ी लेकर बी ब्लॉक पहुंचा। एक नाबालिग उसके पास आकर उसके जेब को टटोलने लगा। धीरेंद्र के विरोध करने पर बदमाश के बाकि साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने पहले धीरेन्द्र की पिटाई की और फिर एक बदमाश ने चाकू निकालकर उसपर ताबड़तोड़ वार किया।

उसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। जांच के चलते पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें चारों आरोपी कैद हो गए थे। पुलिस को पता चला कि सभी नाबालिग इलाके के निवासी हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए दबिश दी। सभी अपने घर से गायब मिले। पुलिस ने शुक्रवार तड़के पार्क से चारों आरोपियों को दबोच लिया।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!