दिल्ली में चाइनीज मांझे से गला कटने से स्कूटी सवार की हुई मौत
नॉर्थ दिल्ली के रानी झांसी फ्लाईओवर पर एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक स्कूटी सवार की चाइनीज मांझे से गले में कट जाने से मृत्यु

नॉर्थ दिल्ली के रानी झांसी फ्लाईओवर पर एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक स्कूटी सवार की चाइनीज मांझे से गले में कट जाने से मृत्यु हो गई. यह हादसा शुक्रवार को करीब 6:05 बजे हुई. पुलिस और क्राइम टीम वहां पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
स्कूटी सवार की पहचान यस के रूप में हुई है, जो करवाल नगर का रहने वाला था. वह स्कूटी पर जा रहा था जब उसकी गर्दन पर पतंग की डोर लगने से कट लग गया और खून निकलने लगा. एक अनजान कार वाले ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया. स्कूटी सवार की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक हो सकता है, खासकर जब लोग इसका प्रयोग करते हैं तो उन्हें इसके खतरों के बारे में पता नहीं होता. इस प्रकार के हादसे पहले भी हो चुकी हैं, जहां चाइनीज मांझे से लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी मृत्यु हो गई है.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है. पुलिस ने लोगों से अपील कर रही है कि वह चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें और इसके खतरों के बारे में जागरूक रहें.









