दिल्ली में युवक ने लड़की और उसके माता-पिता पर किया चाकू से वार, वजह आई सामने
देश की राजधानी दिल्ली के ख्याला में शनिवार को एक युवक अपनी सहकर्मी के घर पर जाकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करन शुरू कर

देश की राजधानी दिल्ली के ख्याला में शनिवार को एक युवक अपनी सहकर्मी के घर पर जाकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करन शुरू कर दिया. जिसके चलते उसने अपनी सहकर्मी के माता-पिता पर भी वार किया. मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. इस हादसे के बाद युवती और उसके माता-पिता को अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस के अनुसार, 21 वर्ष के आरोपी अभिषेक की युवती के साथ दोस्ती थी. दोनों राजौरी गार्डन के एक सैलून में काम करते थे.
किस कारण से नाराज हुआ आरोपी
पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि हाल के माह में पीड़िता ने आरोपी से बचना शुरू किया दिया था, जिसकी वजह से आरोपी नाराज हो गया था और उसने युवती पर हमला कर दिया.
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
पुलिस ने कहा कि शनिवार सुबह कम से कम 9 बजे अभिषेक युवती के घर गए और उस पर चाकू से वार किया कर दिया. इसके चलते महिला के माता-पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए आगे बढे तो आरोपी ने उनको भी चाकू से घायल किया कर दिया. अभिषेक के खिलाफ अब हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.









