दिल्ली में मोमोज वाले से हुआ युवक का विवाद, चाकू मारकर कर दी हत्या
देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस के

देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, विकास 2-3 दिन पहले गाजीपुर इलाके में सलमान नाम के एक युवक के पास मोमोज खाने गया था। उस चलते विकास का सलमान से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। बुधवार को विकास अपने कुछ साथियों के साथ सलमान को सबक सीखाने पहुंचा। वहीं उनका झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान सलमान और उसके साथियों ने विकास और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस हमले में विकास की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सलमान और 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया एक युवक नाबालिग है।
गाजीपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या
जानकारी के मुताबिक, सलमान मोमोज की दुकान लगाता है। इसी के दुकान पर विकास से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। बीती रात विकास अपने साथियों के साथ दुकान पर आ गया, जहां पर सलमान के साथी पहले से मौजूद थे। जिसके बाद दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हुआ तथा सलमान ने विकास पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास को उसके साथी लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस को हादसे की जानकारी हॉस्पिटल से मिली जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची। पुलिस की छानबीन में चार आरोपियों का नाम सामने आया है, जिसमें से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली में आम बात हो गई है चाकूबाजी
बता दें कि इससे पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में विवाद के समय 3 लोगों को चाकू मारकर घायल कर देने के आरोप में 18 वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि शास्त्री पार्क के रहने वाले गौतम तथा हिदायतुल्ला नाम के आरोपियों को हत्या का मामला के एक मामले की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि 25 जुलाई को पुलिस नियंत्रण कक्ष पर शास्त्री पार्क चौक के पास चाकूबाजी के मामले में जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि घायलों को उनके दोस्त पहले ही जेपीसी अस्पताल लेकर जा चुके थे। घायलों की शिनाख्त गणेश, विकास तथा गुलशन से हुई है, जिनकी आयु 20 वर्ष के करीब है।









