दिल्ली में पहले दोस्त का किया कत्ल फिर ठिकाने लगाई लाश; वजह जान सब हुए हैरान
देश की राजधानी दिल्ली में चिल्ला गांव में 7 महीने पहले हुई अपनी पिटाई का बदला लेने के लिए दो दोस्तों ने एक युवक का अपहरण कर उसको

देश की राजधानी दिल्ली में चिल्ला गांव में 7 महीने पहले हुई अपनी पिटाई का बदला लेने के लिए दो दोस्तों ने एक युवक का अपहरण कर उसको पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या की। युवक का शव यमुना नदी में फेंका गया। हत्या के कुछ दिन बाद युवक की लाश जामिया नगर थाना पुलिस को यमुना नदी में मिला।
पुलिस ने दो दोस्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त संजय के रूप में हुई है। मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या के केस को सुलझाते हुए दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान चिल्ला गांव रहने वाले अमित और त्रिलोकपुरी के रहने वाले विक्की से हुई है।
पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, घटना में प्रयोग हुई बाइक और बाकि के सभी सामान बरामद किया है। अमित ने हत्या और शव यमुना में फेंकने का वीडियो अपने मोबाइल से ही बनाया था, पुलिस ने उसे बरामद किया है।
परिवार ने की शव की पहचान
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने कहा कि 18 अप्रैल को संजय नाम के शक्श के गुमशुदा होने की जानकारी मयूर विहार थाना पुलिस मिली थी। परिवार ने कहा कि वह 10 अप्रैल से गायब है। 20 अप्रैल को जामिया नगर थाना पुलिस को एक युवक का शव यमुना से मिला। 22 अप्रैल को परिवार ने शव की पहचान संजय के रूप में की।
ऐसे किया संजय का अपहरण
वहीं, पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला त्रिलोकपुरी में रहने वाले विक्की ने अपने दोस्त अमित के साथ मिलकर बाइक पर संजय का अपहरण किया था। दोनों अपने घर से फरार मिले। पुलिस ने विक्की को दबोच लिया। उसने अपराध कबूल करा लिया। उसने बताया कि सात माह पहले उसका और उसके दोस्त का गांव में झगड़ा हुआ था। उन्होंने कुछ लोगों को पीटा था।









