दिल्ली में MCD के ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और बेटी घायल
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार एक वाहन ने बाइक सवार की जान ले ली है। सोमवार को दिल्ली में (MCD) के ट्रक ने

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार एक वाहन ने बाइक सवार की जान ले ली है। सोमवार को दिल्ली में (MCD) के ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया है। इससे 45 साल के एक युवक की मृत्यु हो गई और उसकी बेटी काफी गंभीर रूप से घायल हो गई।
क्रॉसिंग के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
मामले की ज्यादा सुचना देते हुए पुलिस ने कहा कि सोमवार की दोपहर को 1 बजे के करीब इस बात की जानकारी प्राप्त हुई कि पुल प्रहलादपुर इलाके में एक मोटरसाइकिल को एमसीडी ट्रक ने टक्कर मारी है। पुलिस की टीमें वहां पर जाकर और कुलदीप और उसकी बेटी को एम्स ले गईं। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत बता दिया।
घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार
पुलिस ने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है। आरोपी ट्रक डाइवर के मामला दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।









