दिल्ली में टैंकर से नहीं, अब एटीएम से मिलेगा लोगों को पानी

दिल्ली में अभी टैंकर से पानी की सप्लाई होती है। लेकिन अब दिल्ली जल बोर्ड पानी के एटीएम लगवाएगी। लोगों को मुसीबतों से राहत मिलेगी।

गर्मियों का सीजन शुरू होते ही दिल्ली में पानी की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में टैंकरों से सप्लाई कर पानी स्लम एरिया तक पहुंचाया जाता है। जिसके कारण कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। इसी कारण दिल्ली जल बोर्ड राजधानी में अब कुछ बदलाव करने का विचार कर रही है। जिसके तहत जल बोर्ड 30 पानी के एटीएम लगाने की योजना तैयार की है।

बता दें कि इन एटीएम की क्षमता 30 हजार लीटर होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस योजना की शुरुवात की गई है। यह प्रक्रिया अप्रैल के अंत तक पूरी हो जाएगी। साथ ही साथ अगर रिस्पांस अच्छा रहा तो ऐसे पानी के एटीएम भविष्य में बढ़ाए जा सकते है। जल बोर्ड ने बताया कि सभी एटीएम आरओ से लैस होंगे।

क्यों हो रहा है बदलाव ?

गौरतलब है कि एक टैंकर की क्षमता 3 हजार लीटर है। एक टैंकर जैसे ही स्लम पहुंचता है ,वैसे ही वहां भीड़ उमड़ पड़ती है। जिसके बाद लम्बी लाइन लग जाती है। वही इस दौरान सभी को पानी नहीं मिलता। पानी लेने की प्रक्रिया में कई लीटर पानी बर्बाद हो जाता है,तो कई बार लड़ाई भी शुरू हो जाती है। जिसके कारण दिल्ली जल बोर्ड यह बदलाव कर रहा है।

एटीएम में कितने घंटे पानी उपलब्ध होगा ?

एटीएम में 24 घंटे पानी उपलब्ध रहेगा। जिसके कारण लम्बी लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वही लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पानी ले जा सकते है। जिसके बाद टैंकर से हो रही परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Delhi University Admission: बदलने वाले है डीयू में दाखिले के नियम, जल्द जानें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!