दिल्ली में दो बहनों ने बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर पीटा
देश की राजधानी दिल्ली की वसुंधरा एन्क्लेव में अनेकांत अपार्टमेंट में दाे सगी बहनों की दबंगई आज सामने आई है। अपार्टमेंट के बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी

देश की राजधानी दिल्ली की वसुंधरा एन्क्लेव में अनेकांत अपार्टमेंट में दाे सगी बहनों की दबंगई आज सामने आई है। अपार्टमेंट के बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी को फ्लैट के अंदर डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की। दर्द से चिल्लाने पर उनके शरीर को गर्म प्रेस से दाग दिया और सिर पर भी धारदार हथियार से वार किया। घायल हालत में बुजुर्ग को फ्लैट के बाहर कर दिया। घायल अखिलेश कुमार को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उनकी शिकायत पर न्यू अशोक नगर में बंधक बनाने, धारदार हथियार से हमला करने और मारपीट सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दी गयी। वारदात के 3 दिन निकलने के बाद भी दोनों बहनों ने दरवाजा नहीं खोला। जिस वजह से पुलिस उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस मामले में जागरण संवाददाता ने अपार्टमेंट के RWB अध्यक्ष आशू सिंघल से साेसायटी जाकर और फोन पर बात करने का प्रयास कीया। उन्होंने मामले पर चुप्पी साधते हुए कहा वह व्यस्त हैं।
तीन महीने पहले ही गार्ड की नौकरी शुरू की
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले अखिलेश कुमार घर के साथ राजवीर कॉलोनी में किराये पर रहता हैं। 3 महीने पहले ही उन्होंने अपार्टमेंट में सुरक्षाकर्मी की नौकरी शुरू की। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि वह 5 सितंबर को उनकी रात में ड्यूटी की थी। वह गेट पर तैनात हुए थे। फ्लैट एक में रहने वाली भव्या जैन गेट पर उनके पास गयी और कहा कि फ्लैट में पानी नहीं आ रहा है। छत पर जाकर साथ में टंकी देखे। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने मना किया तो वह गाली गलौज करने लगी।









