दिल्ली के देवली गाँव में ससुराल वालों ने बहु को घर से निकाला

दिल्ली के देवली गांव में एक महिला को उसके तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले पर महिला का कहना है कि वह डिलीवरी के लिए अपने मायके गई थी।

दिल्ली के देवली गांव में एक महिला को उसके तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले पर महिला का कहना है कि वह डिलीवरी के लिए अपने मायके गई थी।

दरअसल, बेटे के जन्म के बाद वह अपने बच्चों को लेकर वापिस अपने ससुराल आई लेकिन ससुराल वालों ने उससे कोई बात नहीं की और न ही उसे घर में घुसने दिया।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति से उसकी 1 साल से कोई बात नहीं हुई है और इस दौरान उसके पति ने उसके बच्चों का हाल तक नहीं पूछा है।

आपको बता दें, 7 दिन तक पीड़ित महिला अपने ससुराल के बाहर भूखी, प्यासी बच्चों के साथ इस आस में बैठी रहीं के ससुराल वाले उसे घर के अंदर आने देंगे। लेकिन ससुराल वालो का दिल नही पसीजा।

गाँव के पंचों ने महिला को धरने से हटने की हिदायत दी, साथ ही उसे रहने के लिए एक घर और 1 महीने का खर्चा दिया हैं। ग़ौरतलब है एक महीने बाद भी इस मामले में जो आखिरी फैसला होगा वो कोर्ट का होगा।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: किर्गिज़स्तान की महिला और उसके महज़ 13 महीने के बेटे की चाक़ू मारकर निर्मम हत्या

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!