दिल्ली

दिल्ली में लड़की के पिता को ससुरालवालों ने सीढ़ियों से दिया धक्का, मौत

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां दो परिवारों के विवाद में एक शख्स की जान चली गई। बता दें,

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां दो परिवारों के विवाद में एक शख्स की जान चली गई। बता दें, पूरा मामला पति-पत्नी के आपसी झगड़े से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, झगड़े में लड़के के घरवालों ने लड़की के पिता को हेलमेट से मारा और उसके बाद सीढ़ियों धक्का से दिया। सीढ़ियों से गिरते ही लड़की के पिता की मौत हो गई। मृतक शख्स बुध विहार फेस-1 के निवासी थे। अमन विहार थाना पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच चल रही है।

दरअसल लड़की के परिवार के लोग ससुराल वालों बातचीत करने के लिए गए थे, क्योंकि महिला 2 महीने से अपने घर आकर रह रही थी। ससुराल वालों से उसका कुछ झगड़े हुए जिसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी और शनिवार को वह अपने घरवालों वालों के साथ ससुराल में अपने कपड़े लेने के लिए आयी थी। जहां महिला के माता-पिता ने ससुराल वालों से बात करने की कोशिश की तो यह बातचीत झड़गे में बदल गई और नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। मृतक की बेटी तान्या के अनुसार, ससुराल वाले तान्या को मारने लगे थे, उतने में लड़की के पिता उसे बचने के लिए आगे बढे तो उसके देवर गौरव ने पहले तो महिला के पिता पर हेलमेट से हमला किया और उसके बाद उन्हें सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे उनकी उसी वक्त मौत हो गई।

लेकिन अब पुलिस ने इस मामले पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी और इस घटना में कुछ में सभी लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ चल रही है और साथ ही शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button