संगम विहार में युवक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

देश की राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे

देश की राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे चारों की हालत काफी बिगड़ गई। वहीं, पर आनन-फानन में सभी को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि संगम पार्क में डीएसआईडीसी के शेड नंबर 63 में एक घर के 4 सदस्यों ने हल्के ऑरेंज क्लर का कोई पाउडर प्लास्टिक के गिलास में पानी में घोलकर पीया। जिससे सभी को हालत बिगड़ गई।

8 हजार रुपये महीना ले रखा किराये पर कमरा
वहीं, शुरुआती जांच में देखा कि हरदीप सिंह ने 8 हजार रुपये में एक कमरा किराये पर लिया हुआ था। जिसमें बाइक के हॉर्न बगैरह बनाए जाते हैं। बताया गया कि हरदीप आज सुबह आठ बजे अपनी पत्नी हरप्रीत कौर (38), बेटे जगदीश सिंह (16) और बेटी हरगुल कौर (15) के साथ शेड पर पहुंचा। इसी के चलते चारों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया।

बताया गया कि इस केमिकल के बारे में पता लगाने के लिए पाउडर और गिलास को एफएसएल के पास भेजा जाएगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!