प्रॉपर्टी विवाद में युवक ने छोटे भाई के सीने में कैंची घोंपकर की हत्या

राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार देर रात एक युवक ने अपनी मां व भाई के सामने छोटे भाई के सीने में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार की देर रात एक युवक ने अपनी मां व भाई के सामने अपने ही छोटे भाई के सीने में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 21 वर्ष के यश के रूप में हुई है। यश की हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने 25 वर्ष के आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला यह है की पिता की मृत्यु के बाद रोहित पूरा मकान अपने नाम कराना चाहता था। लेकिन रोहित को शराब की लत थी इसको लेकर रोहित अपने परिवार से अक्सर झगड़ा करता रहता था। मां ने पिछले माह ही अपने बेटे रोहित को अपनी प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। इसके बाद से रोहित कभी आत्महत्या करने की धमकी देता था तो कभी भाइयों को मार देने की बात करता था।

पुलिस ने रविवार को मृतक यश के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। नंद नगरी थाना पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार यश अपने परिवार के साथ दिल्ली के नंद नगरी ई-ब्लॉक में रहता था। यश के परिवार में मां माया देवी और दो बड़े भाई 23 वर्ष का प्रशांत व बड़ा भाई 25 वर्ष का रोहित हैं।

मृतक यश एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करता था और प्रशांत इग्नू से एमए कर रहा है। मृतक यश के पिता देवेंद्र कुमार दिल्ली के नंद नगरी इलाके में ही एक फोटो स्टूडियो चलाते थे। साल 2020 में कोविड से यश के पिता देवेंद्र की मौत हो गई थी। इसके बाद रोहित ने अपने पिता का फोटो स्टूडियो संभाल लिया था लेकिन रोहित को शराब की लत थी।

रोहित शराब पीकर अक्सर हंगामा करता रहता था। पिता देवेंद्र की मौत के बाद उसका मकान पत्नी माया देवी के नाम पर आ गया था। रोहित यह चाहता था कि पूरा मकान उसके ही नाम पर हो जाए। लेकिन माया देवी तीनों भाईयों का मकान होने की बात करती थी लेकिन इस बात को लेकर रोहित झगड़ा करता था। कई बार रोहित छोटे भाइयों के साथ मारपीट भी करता था।

रोहित से परेशान होकर उसकी मां माया देवी ने अगस्त माह में रोहित को अपनी प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। इस बात से रोहित काफी नाराज था। आरोप है कि शनिवार शाम करीब 6.15 बजे रोहित शराब के नशे में घर पहुंचा और हंगामा करने लग गया। रोहित ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आत्महत्या करने की बात करने लगा। शोर-शराबे के बीच रोहित के परिवार ने पुलिस को जानकारी दे दी। सुचना मिलते ही मौके पर पीसीआर पहुंची और रोहित को पकड़कर हॉस्पिटल ले जाया गया।

लेकिन करीब 10 बजे रोहित को वापस घर पर छोड़ दिया गया। आरोपी रोहित घर आते ही दोबारा से झगड़ा करने लगा। गाली-गलौज के बीच आरोपी रोहित कैंची उठाकर अपने दोनों भाइयों को मारने के लिए दौड़ा। आरोपी रोहित ने अपने भाई यश को पकड़ा और फिर उसके सीने में कैंची घोंप दी। कैंची लगते ही यश के सीने से खून का फुव्वारा निकला।

परिवार जब तक यश को हॉस्पिटल लेकर भागा लेकिन तब तक यश की मौत हो चुकी थी। रात करीब 10.30 बजे जीटीबी हॉस्पिटल से पुलिस को यश की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने वारदात के कुछ ही देर बाद आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। बेटे की मौत के बाद माया देवी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, माया देवी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थीं।

माया देवी के एक बेटे की मौत हो गई तो दूसरा जेल चला गया। प्रशांत का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से उनके परिवार के साथ यह हादसा हुआ है। अगर पुलिस कार्रवाई करते हुए उसके आरोपी भाई को एक-दो दिन बंद रखती तो शायद छोटा बेटा यश आज जिंदा होता। पुलिस आरोपी रोहित को घर छोड़ गई और रोहित ने वारदात को अंजाम दिया।

माया देवी आरोपी रोहित को रोकती रह गई लेकिन रोहित ने छोटे भाई यश को पकड़कर उसके सीने में कैंची घोंप दी। कैंची लगते ही छोटा भाई यश गिर गया और फिर उसके सीने से खून बहने लगा। यश की मां माया देवी मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन कुछ देर के बाद पड़ोसियों की मदद से यश को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां यश को मृत घोषित कर दिया गया।

यश की मौत के बाद से उसकी मां माया देवी बदहवास हो गई। रोहित वारदात को अंजाम देने के बाद भी नशे की हालत में गाली-गलौज करता रहा। बाद में पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रोहित के पास से वारदात में हुई इस्तेमाल कैंची भी बरामद कर ली है।

Hair Crown

यह भी पढ़े: 150 रुपये लूटने का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से हत्या

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!