इन 10 बाजारों में मिलता है आधे से भी कम रेट पर हर सामान,जाने पूरी लिस्ट

इन बाजारों की तरफ लोग खूब रुख करते हैं क्योकि इन बाज़ारो में कम कीमत पर अच्छा सामान मिल जाता है।आइए हम बताते हैं आपको इन बजारों के बारे में :-

दिल्ली में ऐसी कई जगह हैं, यानी की ऐसे बाजार हैं, जहां पर आम आदमी के लिए बहुत कुछ है। इन बाजारों में अच्छीखासी शॉपिंग करी जा सकते हैं। इन मार्केटों में हर किसी के लिए सस्ते और खिफायती दाम पर अच्छा सामान मिलता है।

इन बाजारों की तरफ लोग खूब रुख करते हैं क्योकि इन बाज़ारो में कम कीमत पर अच्छा सामान मिल जाता है। यह बाजारें सड़क किनारें लगायी जाती है। आइए हम बताते हैं आपको इन बजारों के बारे में :-

Delhi Khan Market

इस मार्केट को 1954 में बनाया गया था, और इसका नाम अब्दुल गफ्फार खान के नाम पर रखा गया था। इस मार्किट में आप ब्रांडेड कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, किताबें सहित और भी सामान खरीद सकते हैं लेकिन यहां पर सामान के फिक्स रेट होते हैं।

Mahila Bazar

इस बाजार में महिलाओं की जरूरत की हर चीज मिलती हैं। अजमेरी गेट इलाके में लगने वाला ये बाजार महिलाओं में खासा लोकप्रिय है और यहां पर महिलाये ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कपड़े खरीद सकती हैं। ये बाजार रविवार को लगता है और यहां ज्यादातर महिलाएं दुकानें लगाती हैं।

Daryaganj Book Market

किताबो के लिए दरियागांज का किताबों का बाजार काफी फेमस है। यहां पर आप अपनी पसंद की हर किताब देख सकते है। ये बुक मार्केंट हर रविवार को सड़क के किनारों पर सजती हैं। यहां पर किताबें काफी सस्ती भी मिल जाती हैं।

Karol Bagh

कपड़ों की खरीदारी के लिए मशहूर करोल बाग रविवार को काफी भीड़भाड़ वाला बन जाता है। इस बाजार में महिला-पुरुषों के लिए सस्ते दाम में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं।

Sarojini Nagar Market

ये मार्केट महिलाओं की सबसे पसंदीदा जगह है। उनके लिए यहां अच्छे कपड़े और अन्य सामान काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली की बहुत फेमस मार्केट है और यहाँ दिल्ली की युवतियां या महिलाएं शॉपिंग करना नहीं भूलती।

Janpath and Tibetan Market

हर रविवार को लगने वाले ये बाजार कनॉट प्लेस से थोड़ी दूरी पर लगती है। इस बाजार में आपको तिब्बती प्रोडक्टस काफी अच्छी खासी संख्या में देखने को मिल जाते हैं और साथ ही हैंडीक्राफ्ट और होम डेकोरेशन की भी अच्छी चीजें मिल जाती हैं।

Nayi Sadak Market

अगर आपको कोई किताब चाहिए और आपको कहीं भी न मिले तो आप नई सड़क मार्केट चले आइए इस मार्केट में आपको हर किताब मिल जाएगी। किताबों के लिए जानी जाती ये मार्केट दिल्ली की सबसे बड़ी मार्केटों में से एक है। इस मार्किट में सस्ते दामों में किताबे मिलते है और अगर आप चाहें तो अपनी पुरानी किताबें भी यहां बेच सकते हैं|

Nehru Place

ये मार्केट लैपटॉप, डेस्कटॉप या इलेक्ट्रिक से जुड़े सामानों की मरम्मत के लिए जानी जाती है। यहां मरम्मत के दाम भी सस्ते होते हैं। लेपटॉप-डेस्कटॉप की मरम्मत या खरीद-फरोख्त के लिए दिल्ली के निवासी यहीं आते हैं।

Tax Partner

ये भी पढ़े: दिल्ली में ई-कचरे को ठिकाने लगाने के लिए बनेगा ‘ई-वेस्‍ट ईको पार्क’

 

Tez Tarrar News

Yash Hasani

यश हासानी तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार कार्य कर रहे है और इनका मानना है कि एक पत्रकार समाज के लोगो से बात कर उनकी बात को सबके सामने… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!