दिल्ली के इन बाज़ारों में आपकों मिलेगा आधे से भी कम दामों में बहुत कुछ
दिल्ली की रौनक उसके मशहूर बाजारों से ही मानी जाती है। ऐसें में राजधानी में कई बाज़ार भी है जहा लोग घूमने जाते हैं, या फिर शॉपिंग करते है।

दिल्ली की रौनक उसके मशहूर बाजारों से ही मानी जाती है। ऐसें में राजधानी में कई बाज़ार भी है जहा लोग घूमने जाते हैं, या फिर शॉपिंग करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि राजधानी में कुछ ऐेसे भी बाज़ार है जहा सभी चीज़े बेहद कम दामों में मिल जाती है।
सरोजनी नगर मार्केट:
सरोजनी नगर मार्केट एक फेमस बाज़ार है। यह महिलाओं की पसंद की जगहों में से एक है। यहां उनके लिए कपड़े व अन्य चीज़े कम रेट में मिल जाती है।
गफ्फार मार्केट:
गफ्फार मार्केट नए और पुराने मोबाइलों के लिए मशहूर है। यहां आपकों पुराने से पुराने मोबाइल का पार्ट बड़ी आसानी से मिल जाएगा। लेकिन आप किसी जानकार के साथ ही इस मार्केट में जाए। क्योकिं गफ्फार में नए फोन के पुराने पुर्जे निकाल कर बेच दिए जाते है।
नेहरू प्लेस:
नेहरू प्लेस की मार्केट में लैपटॉप या इलेक्ट्रिक से जुड़े सामानों की मरम्मत की जाती है।
खारी बावली:
खारी बावली दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक से थोड़ी ही दूरी पर है। यहां मसालों की तरह- तरह की वैरायटी मिल जाएगी।
चांदनी चौक:
यह दिल्ली की सबसे बड़ी और पुरानी मार्केट में से एक है। यहां खाने व पीने के अलग व्यंजन का मज़ा आप उठा सकते है। शादी की शॉपिंग भी यहा से की जा सकती है।
मजनू का टीला:
मजनू का टीला पर तिब्बती लोग बड़ी संख्या में पाए जाते है। यहां आपको हर एक ब्रांड की सस्ती कॉपी मिल जाएगी।
झंडेवाला साइकिल मार्केट:
इस मार्केट में आपकों हर जगह साइकिलें ही मिलेंगी। आप भी यहां से साइकिल ले सकते है और जी भरके घूम सकते है।
नैईवाला:
अगर आप अपनी कार मॉडीफाई करवाना चाहते है तो नैईवाला स अच्छी कार मार्केट कहीं नहीं मिलेगी।
बल्लीमारान गली:
बल्लीमारान में आपकों विभन्न तरह के चश्में मिल जाएंगे।
सत्य निकेतन:
सत्य निकेतन युवाओं के लिए काफी फैमस है। यहां पर आप सस्ते में खाने पीने की कई चीज़ो का आनंद उठा सकते है।
टैंक मार्ग:
दिल्ली का टैंक मार्ग डेनिम कपड़ो की बहुत बड़ी मार्केट है। यहा आपकों सस्ते में अच्छी क्वालिटी की डेनिम मिल जाएंगी।
पालिका बाज़ार:
यह दिल्ली की बहुत बड़ी अंडरग्राउंड मार्केट है। यहां आपकों कपड़े भी सस्ते और अच्छे में मिल जाएंगे।
नई सड़क:
यह दिल्ली की सबसे बड़ी किताब मार्केट है। आप चाहें तो कोई पुरानी किताब भी यहा बेच सकते है।
लाल कुआं:
यहां आपकों हर तरह की पतंगे मिल जाएंगी। यहां तक कि इस मार्केट में कई पीढ़िया ऐसी भी है, जो सिर्फ पतंगो का कारोबार करती आ रही है।
छत्तरपुर:
छत्तरपुर मार्केट में आपकों हर तरह के फूल मिल जाएंगे।
लाजपत नगर:
लाजपत नगर भी काफी प्रसिद्ध है, जो वस्त्र, वस्त्र, जूते, भोजनालयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य चीजों के लिए एक लोकप्रिय खरीदारी का स्थान है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में इतने इलेक्ट्रिक स्टेशन होंगे DTC बसों के लिए तैयार