उत्तम नगर में पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की ली जान, चैट से खुला राज
देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक युवक की करंट लगने से मृत्यु के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी और चचेरे भाई को पुलिस ने अपनी हिरासत

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक युवक की करंट लगने से मृत्यु के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी और चचेरे भाई को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह सुचना मिली। पुलिस को संदेह है कि दोनों ने युवक को नशीला कुछ खिलाने के बाद उसकी हत्या की। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को उत्तम नगर में माता रूपरानी मग्गो अस्पताल से करण देव की मृत्यु से जुड़े मामले में एक पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, महिला और उसके साथी को हिरासत में लेकर जांच चल रही है।
बिजली का झटका लगने से युवक की मौत
पुलिस ने कहा कि कथित रूप से उसकी पत्नी और उसके साथी ने करण को नींद की गोलियां देने के बाद तेज़ बिजली का झटका दे उसे मार डाला। हत्या में वह पास में ही अपने ससुराल वालों के घर पर गई और उन्हें बताया कि करण की मृत्यु हो गई है जिसके बाद वह उसे अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए और मेडिको-लीगल केस में मौत की वजह बिजली का झटका निकला। बुधवार को करण के छोटे भाई कुणाल ने पुलिस से संपर्क कर अपने भाई की मृत्यु की हालत पर संदेह किया। पुलिस ने कहा कि देव को करण की पत्नी और उसके साथी के बीच की ‘चैट’ मिली है, जिसमें उन्होंने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के चलते मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
रिहायशी इमारत में लगी आग, 2 लोगों की मौत
बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के कारण इसमें जलकर 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं, हादसे में अन्य लोग घायल भी हो गए। ये दर्दनाक घटना पूर्वी दिल्ली के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में मंगलवार शाम को आग लग गई। इस आग में झुलसने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जगतपुरी पुलिस थाने को 8 बजकर 46 मिनट पर ओल्ड गोविंदपुरा स्थित ‘बंद गली’ में आग लगने की सूचना मिली थी। रिहायशी इमारत में 10 लोगों के फंसे हुए की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिसकर्मियों तथा दमकल विभाग ने मिलकर 6 लोगों को बचाया गया। इसके बाद 4 लोगों को अस्पताल भेजा गया।









