प्रदूषण के बढ़ते दिल्ली के स्कूल हुए कल से बंद, सरकार ने लिया फैसला

दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि कल से दिल्ली के प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे जहां शुक्रवार को सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया

दिल्ली-NCR की हवा एक बार फिर जहरीली होती जा रही है। जिसके चलते दमघोंटू हवा की वजह से सांस लेना दूभर हो गया है और ये ज्यादा खतरनाक बच्चों के लिए साबित हो सकती है क्योकि लोग आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायत कर रहे हैं। साथ ही दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Pollution) के कई इलाकों में AQI ‘अत्यंत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुका है।

इन सबके चलते दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि कल से दिल्ली के प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। जहां दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया क्योंकि हवा की गुणवत्ता “खतरनाक” स्तर तक गिर गई थी। ऐसे में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी छात्रों के लिए स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन कोई भी बाहर कि एक्टिविटीज की अनुमति नहीं होगी।

इसकी सूचना प्रेस को संबोधित करते हुए, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, कने बताया कि “दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने अत्यधिक पराली जलाने की जिम्मेदारी ली, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण केवल दिल्ली या पंजाब तक ही सीमित नहीं है और यह “उत्तर भारत की समस्या” है।”

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!