जनकपुरी में ज़रूरतमंदों के लिए ‘नेकी की दीवार’ का उद्घाटन

दिल्ली में ज़रूरतमंदों को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने जनकपुरी इलाके में दूसरी नेकी की दिवार बनाई है।

देश की राजधानी दिल्ली में ज़रूरतमंदों को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने वेस्ट ज़ोन के जनकपुरी इलाके में दूसरी नेकी की दिवार बनाई है।

जानकारी के मुताबिक यहां ज़रूरतमंद लोगों को जाड़े के लिए कपड़े, ओढ़ना-बिछौना, चप्पल-जूते, पुराने खिलौने आदि मिल सकेंगे।

आपको बता दें कि एसडीएमसी के अपर आयुक्त रमेश वर्मा ने शुक्रवार को इस दिवार का उद्घाटन किया है। विधा मार्ग पर सी 5ए ब्लॉक जनकपुरी के सामने बंद पड़े ढलावघर के अंदर नेकी की दिवार को बनाया गया है।

इस दिवार का उद्देश्य ये है कि जिन लोगों के पास उनकी ज़रूरत से ज़्यादा सामान है और वह किसी को यह सामान देना चाहते हैं, तो वह नेकी की दिवार पर रख सकते हैं। इसी के साथ ज़रूरतमंद लोग नेकी की दिवार से अपनी ज़रूरत का सामान ले सकते हैं।

 Aadhya technology
ये भी पढ़े: पटाखे खरीदने से बाज़ नहीं आ रहे है दिल्ली के लोग, दिन पर दिन टूट रहा है कानून

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!