मसाला ओट्स को करे अपनी डाइट में शामिल, स्वाद चखकर कहेंगे वाह!
चाहें तो आप सुबह का नाश्ता करे या रात का खाना, मसाला ओट्स एक ऐसा व्यंजन है, जिसे खाने से आपका तन और मन दोनों एकदम सही रहेंगे.

चाहें तो आप सुबह का नाश्ता करे या रात का खाना, मसाला ओट्स एक ऐसा व्यंजन है, जिसे खाने से आपका तन और मन दोनों एकदम सही रहेंगे. यदि आप ब्रेकफास्ट में पोहा और चीला बनाकर खाकर बोर हो चुके हो गए होंगे, तो आपको मसाला ओट्स जरूर खाना चाहिए. मसाला ओट्स बनाने के लिए आपको बस ओट्स के साथ कुछ सब्जियां और मसाले चाहिए होंगे. यह ओट्स 15 मिनट से भी कम वक्त में बन जाता है और अधिक मेहनत भी नहीं लगेगी.
ठंड के दिनों में काम से आराम पाने के लिए आपको मसाला ओट्स का सेवन करना होगा. मसाला ओट्स खाने में एक दम स्वाद होता है और सेहत के लिए लाभदायक होता है. ओट्स को पोषक तत्वों से भरा हुआ माना जाता है और इसका सेवन हर मौसम में फायदेमंद है. आपको मसाला ओट्स बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.
मसाला ओट्स बनाने की जरूरी सामग्री
स्वादिष्ट ओट्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 कप ओट्स, आधा कप मटर, 1 कटा हुआ टमाटर, 1 गाजर, 1 प्याज, एक चम्मच घी, 2 हरी मिर्च, एक चम्मच जीरा, आधा चम्मच गरम मसाला, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट, 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट, नमक स्वाद के मुताबिक और पानी की जरूरत है . इन सभी चीजों को एक साथ डाल कर मसाला ओट्स बना लें.
मसाला ओट्स बनाने की आसान विधि
– मसाला ओट्स बनाने के लिए आपको एक पैन को गैस पर रखना होगा. उसमें ओट्स डालकर क्रिस्पी करें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें. और फिर जीरा डालकर पकाएं. अब कटे हुए प्याज को बारीक काटकर डाले और आधा मिनट तक भून ले. अब इसमें अदरक तथा लहसुन का पेस्ट डाल दें और भूनें.
– जिसके बाद सारी सब्जियों जैसे गाजर, मटर, टमाटर, हरी मिर्च को 5-7 मिनट तक पकाएं. अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला भी डालें. अच्छे से उसमे मिक्स करें. अब इसमें भुना हुआ ओट्स और नमक डाल दें. आवश्यकतानुसार इसमें पानी भी डाल दें.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









