दिल्ली मेट्रो में रीलबाज की अश्लील हरकत, लोग हुए परेशान

रील बनाने का जुनून क्या क्या नहीं करवा रहा लोगो से। देश और दुनिया में आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है। हाल ही में दिल्ली

रील बनाने का जुनून क्या क्या नहीं करवा रहा लोगो से। देश और दुनिया में आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है। हाल ही में दिल्ली की मेट्रो से वीडियो आया है। जहां पर एक रीलबाज लड़का साथ में बैठी लड़की के सामने गलत हरकत करने लगा। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो हमारे सामने आए थे, जिसमें लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी अजीबो गरीब हरकत करते हुए दिखी थीं।

दिल्ली मेट्रो फिर हुआ शर्म से पानी:

सोशल मीडिया पर एक 27 सेकेंड का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें, वीडियो में एक लड़का ट्रेन के अंदर बैठा हुआ है। उसने एक हाथ से मोबाइल पकड़ा हुआ है और दूसरे हाथ से वह गंदी हरकत कर रहा है। इतना ही नहीं उसके करीब एक लड़की अपने दोस्त के साथ बैठी हुई थी। लड़के की हरकत को देखते हुए वह वहां से उठकर चली जाती है। लड़की के वहां से उठ जाने के बाद भी वह ऐसे ही अश्लील हरकत करता रहा।

मेट्रो ट्रेन में और भी कही लोग सवार हैं, पर कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। लड़के के सामने बैठे एक युवक ने इस हरकत का वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!