Indian Railways: रेलवे ने बनाए तत्काल टिकट के नए नियम, हिंदू-मुस्लिम को जोड़ ऐसे कर रहे बुकिंग

Indian Railways Latest News भारतीय रेल में तत्काल की नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब टिकट बुकिंग एजेंटों ने नया कारनामा शुरू हुआ है।

Indian Railways Latest News भारतीय रेल में तत्काल की नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब टिकट बुकिंग एजेंटों ने नया कारनामा शुरू हुआ है। ​ताजा मामले में एक ​पीएनआर नंबर पर 3 हिंदू के साथ एक मु​​स्लिम यात्री का टिकट बनाया है। इस टिकट में बुकिंग पर जब रेलवे को संदेह हुआ। तब रेलवे ने इसकी जांच शुरू की है। दरअसल, बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट की सूची जारी होके बाद यह मामला रेलवे के वहां अ​धिकारियों के संज्ञान में आया।

इसके बाद टिकट काउंटर पर जमा किए गए आरक्षण फार्म से उस युवक की तलाश की जा रही है, जिसके नाम पर यह टिकट बुक हुआ था। आरक्षण फार्म पर दिए गए मोबाइल नंबर से भी संपर्क करने के प्रयास में रेलवे जुटा है। ताकि यह पता चल सके कि उस टिकट पर चौथे यात्री से उन 3 यात्रियों का क्या मामला है।

रेलवे के अधिकारियों को संदेह है कि इस तरह की कारगुजारी वहां के टिकट एजेंट तथा दलाल ने किया है। इसलिए इसके तह तक जाने की को​शिश में रेलवे जुटा है। रेलवे ने तत्काल टिकट की बुकिंग के नियम में हाल ही बदलाव किया है। अधिकाधिक लोगों को तत्काल सुविधा देने के लिए एजेंटों के बुकिंग वक्त को भी बदला गया है। बाद भी, दलालों की तथा से नया हथकंडा अपनाते हुए काउंटर से लिए गए टिकट पर अब नामों को बढ़ाकर सीटें आरक्षित कराई जा रही हैं।

बुधवार को भागलपुर से बेंगलुरु जाने वाली साप्ताहिक अंग एक्सप्रेस में एसी थ्री कोच में रेल अधिकारियों को फर्जीवाड़े का शक हुआ। नाम, पीएनआर से मिलान किया गया। लेकिन प्रयासों के बाद पता नहीं चल रहा था। संबंधित यात्री का आरक्षण फार्म निकाला गया। जिस पर टिकट बुक कराने वाले का मोबाइल नंबर दर्ज था। 2 बार फार्म में दर्ज नंबर पर काल किया गया। पर दूसरी और से किसी ने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद टीटीइ को टिकट की सारी सुचना एक पर्चे में लिख कर दी गई। साथ ही सभी 4 यात्रियों का आधार सत्यापन कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। लेकिन टीटीइ ने देर शाम तक आधार का सत्यापन कर रिपोर्ट या जानकारी रेल कार्यालय को नहीं दी है। सीएमआइ फूल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तत्काल टिकट पर संदेह होने पर बोर्डिंग करते वक्त भी आधार से सत्यापन किया जा रहा है। अगर गड़बड़ी मिलती है, तो संबंधित यात्री पर कार्रवाई की जाएगी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!