महंगाई का झटका! महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत
बता दें की इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1769.50 रुपये हो गई है और मुंबई में यह कीमत 1723.50 रुपये

जैसे की आपको पता है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। लेकिन हाल ही में खबर सामने आयी है जहां उससे पहले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है जिसमे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा अब 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 14 रुपये की बढ़ोतरी की है।
बता दें की इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1769.50 रुपये हो गई है और मुंबई में यह कीमत 1723.50 रुपये, कोलकाता में 1887.00 रुपये और चेन्नई में भी 1937.00 रुपये सीधा पहुंच गई है। वही बढ़ी हुई कीमत आज से लागू हो गई हैं जिससे पहले एक जनवरी को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1.5 रुपये की कटौती की गई थी।
वही अब इस सिलेंडर का इस्तेमाल हलवाई करते हैं और इसके महंगा होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले अभी भी 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घर के ही किचन के बजट पर इसका कोई असर नहीं होने वाला है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










