सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, कार पर पलटा तेज़ रफ़्तार ट्रक

देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके के रिंग रोड के पास बुधवार देर रात को एक भयंकर सड़क हादसा होने की ख़बर सामने आई है

देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके के रिंग रोड के पास बुधवार देर रात को एक भयंकर सड़क हादसा होने की ख़बर सामने आई है। बता दें कि इस रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, रोड़ी से भरा हुआ ट्रक काफी तेज़ी से आ रहा था। ट्रक बेकाबू होकर पास से गुज़र रही गाड़ी के ऊपर जा गिरा।

वहीं कार के अंदर पति-पत्नी के साथ उनकी 6 साल की मासूम बच्ची भी मौजूद थी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल बच्ची को पास के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान मनीष जोशी (पति) और शिप्रा जोशी (पत्नी) के रूप में हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह करौली, राजस्थान के निवासी थे।

इसी के साथ हादसे की वजह से रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। गाड़ियों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग को कई घंटो तक मशक्कत करनी पड़ी।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि, ‘ आरके पुरम में हयात होटल के पास एक कार पर ट्रक के पलट जाने से अपने माता-पिता के साथ कार में सवार 6 वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई।’

वहीँ भीकाजी कामा दमकल केंद्र (फायर स्टेशन) के अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि, ‘हमें दुर्घटना और आग के संबंध में एक कॉल आया। हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ट्रक कार से टकरा गया था।’

 Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ज़बरदस्त धमाका, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!