गीता कॉलोनी में मासूम बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म

देश में मासूम बच्चियों के दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसी ही एक घटना फिर से दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके से आयी है।

देश में यूं तो नाबालिग और मासूम बच्चियों के दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसी ही एक घटना फिर से दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके से आयी है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि दोपहर के वक्त बच्ची सफेदा झुग्गी बस्ती में पड़ोसी के घर के बाहर खेल रही थी तभी 28 वर्षीय व्यक्ति उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची जब घर डरी सहमी आई तो मां के पूछने पर उसने आपबीती सुनाई।

घटना के बाद परिजनों ने मामले की सूचना गीता कॉलोनी थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया।

इस बीच नाराज परिजन थाना पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली में नहीं हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, केजरीवाल के प्रस्ताव को LG ने नकारा

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!