ब्रांडेड जूतों के लिए मॉल न जाकर, दिल्ली के इन मार्केटों को करे एक्स्प्लोर
यहां बजट में अच्छे जूते लेने के लिए बहुत सी दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यदि आपको अपने बजट के अंदर ब्रांडेड जूते चाहिए, तो

यहां बजट में अच्छे जूते लेने के लिए बहुत सी दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यदि आपको अपने बजट के अंदर ब्रांडेड जूते चाहिए, तो ईस्ट दिल्ली के इन जूता मार्केटों में अवश्य जाएं।
जूते हर लड़की का स्टाइल स्टेटमेंट होते हैं। यानी की लड़कियों के जूतों से उनकी पर्सनालिटी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। लड़कियां, अधिकतर ब्रांडेड और स्टाइलिश जूते पहनना पसंद करती हैं, जो अधिकतर माल्स या शोरूम में मिलते हैं। यदि आप भी इस सर्दियों के मौसम में अपने लिए ब्रांडेड जूते खरीदने की सोच रही हैं, तो आपको मॉल के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
क्योंकि दिल्ली में ऐसे बहुत से बाजार हैं, जहां चॉकलेट के रेट पर जूते मिल जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इतने बजट के बाद भी आपको गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करना पड़ता। दिल्ली ईस्ट में आपको बहुत से ऐसे बाजार मिल जाएंगे, जहां आप कम पैसो में ब्रांडेड जूते की खरीदारी कर सकती हैं।
यदि आपको एकदम ब्रांडेड जूते लेने हैं, तो अच्छा विक्लप होगा यदि आप एक बार गांधी नगर बाजार को एक्सप्लोर करें। यह बाजार शूज और जैकेट के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर जूतों की स्टार्टिंग 500 रुपए से होती है, जो 2000-3000 रुपए तक होती है। यहां पर हर ब्रांड के जूते आपको मिल जाएंगे। इस मार्केट तक जाने के लिए आपको गांधी नगर बाजार मेट्रो स्टेशन जाना होगा ।
दिल्ली के कृष्णा नगर मार्केट में आपको हर प्रकार के जूते काफी बजट में मिल जाएंगे। यदि आपको यहां से जूते लेने हैं, तो शनिवार के दिन आना सही है। इस दिन यहां पर ब्रांडेड जूते बेहद कम में मिल जाते हैं, बस आपको थोड़ा ढूंढ़ना पड़ता है। परन्तु इस बात की गारंटी है कि आपको अपना मनपसंद फुटवियर मिल ही जाएगा। अगली बार से आप जूते लेने के लिए इसी मार्किट की और आएँगी। बेहद अच्छी बात है कि यह बाजार सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक लगा रहता है।
ब्रांडेड जूतों की खरीदारी के लिए गाजीपुर बाजार बेहद अच्छा विक्लप है। परन्तु यहां आकर आप शोरूम से जूते खरीदने की उम्मीद न करें। यहां आपको पटरी पर दुकान लगाए व्यक्तियों के पास ही बेस्ट वैरायटी के जूते मिल जाएंगे। यहां पर जूते की कीमत शुरू होती है 100 रूपए से, जो 200 से 3000 तक जाती है। यहां मंगल मार्किट भी लगता है, जहां आप एक से बढ़कर एक दाम में डिजाइनर जूते खरीद कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









