आईएस की देश को दहलाने की साजिश, 3 आतंकी गिरफ्तार, 8 हिरासत में

देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में आईडी विस्फोट की साजिश रचने वाले इस्लामिक स्टेट के 3 संदिग्ध आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस की

देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में आईडी विस्फोट की साजिश रचने वाले इस्लामिक स्टेट के 3 संदिग्ध आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई के चलते दबोचा है। झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते तथा रांची पुलिस के साथ की गई इस कार्रवाई में अशर दानिश, अफताब और एक और को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि पूछताछ के लिए 8 से ज्यादा संदिग्धों को उठाया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बम बनाने वाले वाली सामग्री, हथियार, विस्फोटक केमिकल और काफी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से पकड़ लिया। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से जुड़े हुए मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की और से दर्ज मुकदमे में वांछित था। पुलिस के मुताबिक सभी टीमों ने एक साथ की गई कार्रवाई के चलते एक और संदिग्ध आफताब को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

झारखंड से सूफियान को भी दबोचा गया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि शुरुआती जांच से पता लगता है कि 3 इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के बाकि के लोगो के संपर्क में थे और देश में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे। दानिश काफी माह से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। इससे पहले झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस ने मीडिया को बताया था कि दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया जा रहा है। आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!