दिल्ली शहर में घर लेना हुआ आसान, सरकार दें रही है इन लोगों को पक्का मकान
दिल्ली की केजरीवाल सरकार झुग्गी झोपड़ी आवास योजना 2021 के तहत उन लोगों को पक्का मकान देगी, जो इसके वाकई जरूरतमंद हैं

दिल्ली जैसे बड़े शहर में अपना मकान लेना सभी के लिए एक सपना होता है। लेकिन सभी लोग इस सपने को पूरा नहीं कर पातें है मगर इसी टार्गेट के मद्देनजर अब दिल्ली सरकार एक खास कदम उठाने जा रही है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार झुग्गी झोपड़ी आवास योजना 2021 के तहत उन लोगों को पक्का मकान देगी, जो इसके वाकई जरूरतमंद हैं।
बता दे कि सरकार की तरफ से यह निर्णय ले लिया गया है। ऐसे में आवास योजना की हम बात कर रहे हैं उसे केजरीवाल सरकार ने दिसंबर 2019 में शुरू किया था। इसके तहत झुग्गी झोपड़ी और कच्चे मकान वालों को पक्का मकान दिया जाएगा। साथ ही सरकार ये भी सुनिश्चित करेगी कि जरूरतमंदों को पक्का मकान मिले।
वहीं, जो लोग दिल्ली में रहते हैं उनके लिए अपना खुद का पक्का मकान बनवाना बहुत मुश्किल है। इसकी वजह है जमीन खरीदना और फिर मकान बनवाने में आने वाला खर्च। ऐसे में दिल्ली सरकार उन लोगों की मदद करेगी, जो झोपड़ी जैसे कच्चे मकानों में रहते हैं। सरकार की तरफ से 65,000 ऐसे लोगों को पक्के मकान दिए जाएंगे, जो झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं।
सरकार जिन 65,000 लोगों को पक्के मकान देगी, उन्हें प्रमाण पत्र दे दिए गये हैं। उनको अब बहुत जल्द पक्के मकान दिए जाएंगे। अगर आप इस योजना से जुड़ी हुई सारी जानकारी चाहते हैं तो आप दिल्ली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। इसके साथ ही अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपका दिल्ली का निवासी होना बहुत जरूरी है, वो भी परमानेंट।
ये कागज है जरूरी
हालाँकि, इसके लिए आपका सही प्रमाण पत्र के साथ समय पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इसी तरह जिस व्यक्ति को दिल्ली सरकार चुनेगी केवल उसी व्यक्ति को इस योजना का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस स्कीम में परिवार की आय को तय किया गया है। स्कीम का फायदा लेने के लिए आपकी इनकम उस लिमिट से अधिक न हो। आखिर में परिवार में किसी के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, आपके पास दिल्ली में रहने का एक स्थाई प्रमाण पत्र होना चाहिए।
दूसरी ओर आपके पास वोटर आई कार्ड होना चाहिए। वहीं परिवार के मुखिया का आधार कार्ड होना चाहिए। साथ ही परिवार की तस्वीर भी होनी जरूरी है। अंत में आपके पास दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की तरफ से उपलब्ध सर्वेक्षण कोड नंबर भी होना जरूरी है।
अब इस स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए दिल्ली सरकार की इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।वहां होम पेज पर क्लिक करने पर आपको सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उसे सबमिट करना होगा। फिर मिले हुए रजिस्ट्रेशन संख्या को नोट कर लें।










