Jagannath Puri Rath Yatra: द्वारका में कल धूमधाम से निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा
विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा इस रविवार 7 जुलाई को निकलने वाली है. दिल्ली के द्वारका में इस्कॉन मंदिर सहित अधिकांश इस्कॉन मंदिरों

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा इस रविवार 7 जुलाई को निकलने वाली है. दिल्ली के द्वारका में इस्कॉन मंदिर सहित अधिकांश इस्कॉन मंदिरों में निकलेगी. इस दिन से भक्तों को गर्भ गृह के बाहर भगवान जगन्नाथ को देखने से लाभ मिलेगा. उनकी भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा के साथ यात्रा निकाली जाएगी. जिसके लिए तमाम प्रकार की तैयारियां द्वारका के इस्कॉन मंदिर में होगी.
द्वारका इस्कॉन मंदिर के रथ यात्रा प्रबंधक अर्चित दास ने लाइव बातचीत में कहा कि इस रथ यात्रा उत्सव के लिए भव्य सजावट चल रही है. रविवार को निकलने वाली रथ यात्रा में भक्तगण साथ भगवान के रथ की रस्सी को खिंच कर ले जाते हैं. इस यात्रा का भक्तों को वर्ष से इंतजार होता है.
प्रबंधक अर्चित दास के अनुसार, रथ के समक्ष गीत-संगीत तथा नृत्य-संकीर्तन से इस रथ यात्रा की शुरू होगी. जगन्नाथ पुरी तर्ज पर लज़ीज उड़िया व्यंजनों से भगवान को भोग दिया. काफी तरह के भोगों के साथ-साथ इस दिन भगवान जगन्नाथ जी को 5100 किलो आम अर्पित किया जाएगा.
हजारों भक्तगण होंगे शामिल
अर्चित दास ने कहा कि इस उत्सव हम सबके लिए कल्याणकारी है. यह भगवान की बेहद प्रिय लीला है, जिसमें भगवान अपने श्रद्धालु से इतना करीब से मिलते हैं कि वह बहुत प्रसन्न दिखाई देते हैं. भगवान की ऐसी प्रसन्नचित्त मुद्रा का जब कोई दर्शन कर लेता है तो वह अपने जीवन के सभी पापों से मुक्त हो जाता है.
आठ किलोमीटर की होगी रथ यात्रा
यह रथ यात्रा कम से कम 8 किलोमीटर की दूरी में होगी, जो सेक्टर 13 इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर सीबीएसएम, एमआरवी स्कूल, द्वारका सेक्टर 3 चौक, डीपीएस स्कूल, राजापुरी मार्केट, और 6 के मार्केट चौक से होते हुए गुरुद्वारा साहिब चौक, आशीर्वाद चौक, के एम चौक से होते हुए लौटकर सेक्टर 13 इस्कॉन मंदिर आएगी. इसमें सौ से ज्यादा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के लोग भाग लेंगे. रथ के समक्ष भगवान की आरती होगी.









