तालाब में तब्दील हुआ दिल्ली का जैन नगर, मुसीबत में यहां के लोग

दिल्ली में बारिश के बाद जल भराव की समस्यां बहुत आम हो चुकी हैं। बारिशों के मौसम में दिल्ली के किसी भी इलाके में चले जाओं और आपको पानी भरा हुआ ना मिले ऐसा तो हो ही नहीं सकता

दिल्ली में बारिश के बाद जल भराव की समस्यां बहुत आम हो चुकी हैं। बारिशों के मौसम में दिल्ली के किसी भी इलाके में चले जाओं और आपको पानी भरा हुआ ना मिले ऐसा तो हो ही नहीं सकता। रोहिणी के सेक्टर 38 के जैन नगर की हालत बहुत ख़राब पाई गयी हैं।

वहां हालात इतने ख़राब है कि वहां लोगों के घरों तक में पानी घुस चूका हैं, और तो और कुछ इमारतों की ढलने की खबर भी सामनें आई हैं। ऐसे में वहां पर रहने वाले लोगो को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

उनकी रोज़ की गतिविधियां पिछले 3-4 महीनों से जैसे थम गयी हैं। वह ना तो बाहर जा सकते हैं और ना ही कुछ काम कर पा रहे है। वहा जल का स्तर इतना ज़्यादा है कि कोई आराम से उसमे तैराकी कर सकता हैं।

इलाके में रहने वाले बच्चें स्कूल या टूशन जैसी जगाहों पर जा नहीं पा रहे हैं और उनकी पढ़ाई को उसका भुगतान करना पड़ रहा हैं।

jain nagar

बड़ी बात तो ये हैं कि पानी सिर्फ बारिश का नहीं है, सीवर से निकला हुआ पानी भी उसमे मिला हुआ हैं। पानी की तस्वीरें देख कर आप खुद दंग रहे जाएंगे। पानी के ऊपर काई तैरती नज़र आएगी जो की लोगों के घरों के ठीक सामने भी है।

भरे हुए जल के नीचे इतने गड्डे है, वो गड्डे किसी को नज़र नहीं आ सकते जल के कारण। जिसकी वजह से आये दिन उनमे कोई ना कोई फसता रहता है।

वहां पर रहने वाले निवासियों का तो ये तक कहना है कि उन्होंने कई बार पानी के ऊपर सांप और अन्य कीड़े मकोड़े चलते देखे है। कई लोगों को तो ऐसे भरे हुए पानी के कारण स्किन इन्फेक्शन जेसी समस्याएं हो चुकी हैं।

Insta loan services

बहराल वहां के लोग कई बार अपनी शिकायतें दर्ज करवा चुकें है, वहां के विधायक को और कई अन्य जगाहों पर भी अपनी गुहार लगाई है परंतु उनकी कोई नहीं सुनता और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता हैं।

 

यें भी पढ़े: दिल्ली सरकार की नई नीति, शराब की सभी प्राइवेट दुकानों पर लगेगा ताला

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!