जल बोर्ड का दिल्लीवासियों को तोहफा, अब कभी ज़्यादा नहीं आएगा पानी का बिल
दिल्ली जल बोर्ड के प्रेजिडेंट सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई, जो राजस्व प्रबंधन प्रणाली को मज़बूत करने के लिए की गई थी।

दिल्ली जल बोर्ड के प्रेजिडेंट सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई। यह मीटिंग सभी अधिकारीयों के साथ राजस्व प्रबंधन प्रणाली को मज़बूत करने के लिए की गई थी।
वहीँ मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड के बिलिंग सिस्टम को अपडेट किया गया है। जिसके बाद पिछले बिल के मुकाबले में खपत वितरण 50 % से अधिक या कम होगी तो, मीटर रीडर टेबलेट बिलिंग को रोकने के लिए एक आटोमेटिक जांच करने का सिस्टम भी मौजूद होगा।
जिसके बाद इस कदम से गलत रीडिंग वाले बिलों पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस कदम से पारदर्शिता बढ़ेगी। अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग में कहा गया कि बिलिंग सिस्टम में किसी भी प्रकार की गलतियां होती हैं या दिक्कतें आती हैं तो उनकी जांच होगी।
इसी के साथ सत्येंद्र जैन ने यह भी बताया कि अगर आपके बिल की रीडिंग अधिक आती है तो आपका बिल जोनल राजस्व द्वारा जनरेट किया जाएगा। जल बोर्ड की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि लगातार कई शिकायतें मिल रही थीं।
जिसमें कहा गया कि मीटर रीडर्स मौजूदा मीटर रीडिंग की तस्वीर अपलोड नहीं करते, बल्कि एक रैंडम इमेज अपलोड करते हैं। वहीं रीडिंग डालते समय वह कोई भी रीडिंग डाल देते थे, जिसकी शिकायत भी लोग नहीं कर पा रहे थे।
बहरहाल, अब दिल्ली जल बोर्ड ने अपने बिलिंग सिस्टम को पूरी तरीके से अपडेट कर दिया है, जिससे यह सभी तरीकें की परेशानियां दूर होने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़े: जानें दिल्ली में कब खुलेंगे स्कूल, ओमिक्रॉन को लेकर क्या है तैयारी? केजरीवाल ने दिया बयान










