दिल्ली में नमाजियों से खचाखच भरा जामा मस्जिद, सीढ़ियों पर पड़ी नमाज

रमजान के आखिरी जुमे पर दिल्ली-एनसीआर के मस्जिदों में रोजेदारों वाले सभी लोगो की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली का जामा मस्जिद

रमजान के आखिरी जुमे पर दिल्ली-एनसीआर के मस्जिदों में रोजेदारों वाले सभी लोगो की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली का जामा मस्जिद भी मुस्लिम धर्मावंलबियों से शुक्रवार को इससे पूरा भरा है, जहाँ पर सबने नमाज अदा की.

दिल्ली की जामा मस्जिद में भीड़ इस तरह से बढ़ी हुई थी कि मस्जिद के बाहर सड़क पर भी नमाजियों ने अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी.

पुलिस प्रशासन का प्रयास था कि नमाजी मस्जिद के अंदर ही नमाज पढ़ें पर नमाजियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि पहले तो जामा मस्जिद के अंदर का पूरा इलाका भर गया.

जिसके बाद जामा मस्जिद की सीढ़ियां तथा पार्क भी भर गए. जिसके बाद नमाजियों ने सड़क पर नमाज पढ़ी.

पुलिस ने सड़क के उस हिस्से को बैरिकेड भी लगा दिया दिया जहां पर सभी नमाज़ी, नमाज़ पढ़ रहे थे.

रोजेदारों ने गुरुग्राम की जामा मस्जिद में नमाज पड़ी. यहां पर बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद थे.

गुरुग्राम के मस्जिद की तस्वीर आई है जिसमें रोजेदार इफ्तारी खाते हुए देखे जा रहे हैं. यह बुधवार की तस्वीर है.

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!