>

जनकपुरी, विकासपुरी, मयूर विहार, इन इलाकों में 2 दिनों रहेगा पानी का संकट

देश की राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। ऐसे में पावर कट तथा वॉटर सप्लाई जैसी सभी परेशानी

देश की राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। ऐसे में पावर कट तथा वॉटर सप्लाई जैसी सभी परेशानी समस्याएं भी दिल्ली में बढ़ने लगी है। जनकपुरी सी-ब्लॉक, जनकपुरी एमआईजी फ्लैट्स, विकासपुरी, मयूर विहार एलआईजी फ्लैट्स, पीतमपुरा और शालीमार बाग के काफी इलाकों में दो दिनों तक पानी नहीं आएगा। जल बोर्ड अफसरों ने बताया कि इन 2 दिनों में इन इलाकों में जिस अंडर ग्राउंड टैंक से पानी की सप्लाई होती है, उसकी सफाई होगी। 13 और 14 फरवरी को पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

अंडरग्राउंड वॉटर टैंक की सफाई की वजह से 13 फरवरी को सी-ब्लॉक, सी-ब्लॉक एमआईजी फ्लैट्स, विकासपुरी, मयूर विहार फेज-3, पीतमपुरा के काफी इलाकों में पानी नहीं आएगा। दूसरे दिन 14 फरवरी को भी जनकपुरी, विकासपुरी में पानी नहीं मिलेगा। इसके साथ ही 14 फरवरी को झिलमिल, शालीमार बाग बीएफ ब्लॉक, पश्चिम विहार, पीतमपुरा, रमेश नगर, कीर्ति नगर, मानसरोवर गार्डन, सरस्वती गार्डन में पानी नहीं आएगा।

गर्मी का आगाज, पावर कट शुरू
गर्मियों का आना हो चुका है। जिसके साथ ही कुछ इलाकों में पावर कट की परेशानी भी बढ़ने लगी है। ईस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली साउथ और बाहरी दिल्ली सहित कई इलाकों में यह समस्या बढ़ रही है। अनधिकृत कॉलोनियों में पावर कट की दिकत ज्यादा गंभीर है। विश्वास नगर विधानसभा के भीकम सिंह कॉलोनी के निवासी रहने वाले दीपक दीवान के मुताबिक मंगलवार की सुबह 10 बजे से ही बिजली नहीं है। दोपहर दो बजे के करीब थोड़ी देर के लिए बिजली आई थी और फिर चली गई। कुछ देर बाद सप्लाई दोबारा रिस्टोर हुआ। सुबह करीब 4 घंटे तक बिजली नहीं थी।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!