/* */

JNU की छात्रा को दिया पहले नौकरी दिलाने का झांसा उसके बाद किया दुष्कर्म

JNU से एक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है जहां एक छात्रा को नौकरी देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गयी

दिल्ली में अपराध के मामले आए दिन सामने देखे जा रहे है जिसका साफ़ मतलब है कि यह घटनाएं अभी रुकने का नाम नहीं ले रही रहे। ऐसी ही खबर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से सामने आयी है जो कि एक चर्चित यूनिवर्सिटी है जहां स्टूडेंट्स इंसाफ के लिए खड़े होते है वहा से भी दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है।

बता दें कि दिल्ली के JNU से एक दुष्कर्म कि घटना सामने आयी है जहां एक छात्रा को नौकरी देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने कि कोशिश की गयी। रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा MA कर रही है और इसी के चलते अपनी पढ़ाई को लेकर एक पोस्ट किया था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी जिसका नाम हिमांशु है उसने 11 मई को सुबह 10 बजे इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया था। इसके बाद वह नौकरी को लेकर उससे बातचीत करने लगा।

उसके बाद आरोपी ने पीड़िता को नौकरी की बात करने के बहाने 14 मई को शाम पौने चार बजे इंडिया कॉफी हाउस में मिलने के लिए बुलाया। उसके बाद रात करीब 9.53 बजे पीड़िता को फिर फोन किया और कहा कि वह कावेरी छात्रावास के पास खड़ा है। पीड़िता वहा चली गई और वह दोनों इंडिया कॉफी हाउस की सीढ़ियों में जाकर बात करने लगे। लेकिन आरोपी इस चीज़ का फायदा उठाने लगा और छात्रा से अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। वह पानी पिलाने के बहाने उसे सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। यह सब देखकर छात्रा किसी तरह आरोपी के चुंगल से निकलकर भागी और जेएनयू प्रशासन व सिक्योरिटी स्टाफ को शिकायत कर दी।

उसके बाद पुलिस ने 16 मई को मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह मंगोलियन भाषा का पार्ट टाइम कोर्स कर रहा है। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने आरोपी हिमांशु रंजन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: दिल्ली में बनने जा रहा है पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, 1.4 Km होगी लंबाई

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!