दिल्लीदिल्ली एनसीआर

दिल्ली पुलिस के निकाली लोगों के लिए जॉब वेकेंसी, 11993 जगह पर होगी तैनाती

दिल्ली पुलिस बहुत समय से आइपीएस, दानिपस और दिल्ली पुलिसकर्मियों की कमी से जूंझ रही है, जिसके चलते 15-15 हजार कर्मियों की भर्ती होगी

दिल्ली में बहुत से लोग है को नौकरी की तलाश में जुटे हुए है। साथ ही तकरीबन सभी लोगों को सरकारी नौकरी में ही भर्ती होने का उत्साह होता है। अगर आप भी ऐसी ही कोई नौकरी ढूंढ रहे है तो ये खबर जरूर पढ़े।

बता दें कि दिल्ली पुलिस बहुत समय से आइपीएस, दानिपस (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा) और दिल्ली पुलिसकर्मियों की कमी से जूंझ रही है। जिसकी वजह है कोरोना के कारण दो साल से कोई भर्ती नहीं हुई है इसीलिए मान्य पदों में भी सभी रैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों के पद काफी समय से खाली है।

साथ ही दिल्ली में अपराध की घटनाये आए दिन बढ़ रही है और इसकी वजह से अधिकारियों व कर्मियों पर ड्यूटी का दबाव बढ़ रहा है। उनको छुट्टियां नहीं मिल रही हैं जिससे उनकी जीवन शैली पर बुरा असर पड़ रहा है। अगर बात करे मान्य पदों की तो दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर से लेकर सिपाही तक सभी रैंक के कर्मचारियों की कमी है। जसमे कुल 94,255 पद मान्य हैं, लेकिन अभी 82,262 की ही तैनाती है। यानी 11,993 अधिकारियों व कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा था जवाब

बल की कमी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था जिसके बाद पुलिस ने बताया कि गृह मंत्रलय को प्रस्ताव भेजकर 52 हजार अतिरिक्त बल तैयार कराने की मांग की थी। साथ ही 2016 में तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लगातार तीन साल तक तीन फेज दावा किया था की 15-15 हजार कर्मियों की भर्ती होगी। जिसके बाद बस एक ही बार 15 हजार कर्मियों की भर्ती हो पाई थी। लेकिन यह फिर से शुरू होने वाला है जिससे कि दिल्ली में पर्याप्त बल बरकरार रहें।

Aadhya technology
यह भी पढ़े: अब TATA लॉच करने जा रही है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाडी वो भी नए फीचर्स के साथ

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button