दिल्ली में जल्द शुरू होने जा रही है Jungle Safari, सरकार ने बनाई योजना
दिल्ली में जंगल सफारी करने को मिलेगी जिसको सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ इस सफारी का लुफ्त उठा सकते है

दिल्ली में बहुत से निर्माण किये जा रहे है जिसके चलते लोगो को सुविधाएं मिल सके। ऐसे में अब जल्द ही दिल्ली में जंगल सफारी करने को मिलेगी जिसको दिल्ली सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस सफारी का लुफ्त उठा सकते है।
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग जंगल सफारी के लिए दुसरे राज्य जाकर इसका लुफ्त उठाते है जिसमे बहुत खर्चा भी होता है। लेकिन अब सरकार द्वारा राजधानी दिल्ली में ही इसका निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार का वन एवं वन्यजीव विभाग योजना तैयार कर रहा है जिसमे योजना के तहत दक्षिणी दिल्ली के असोला भाटी सेंचुरी में जंगल सफारी का आनंद मिल सकेगा।
इसी के चलते वन एवं वन्यजीव विभाग के मुख्य वन संरक्षक निशीथ सक्सेना ने बताया कि असोला भाटी सेंचुरी को पर्यटकों की सुविधा के हिसाब से इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य बनाया गया है और इसी के चलते विभिन्न योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इस कड़ी में विभाग सेंचुरी में जंगल सफारी को लेकर एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है जिसमे इस योजना के तहत शुरुआत में चार खुली जिप्सी को चलाया जाएगा।
अक्सर अपने देखा होगा कि जंगल सफारी में लोग बैठके सफर करते है और अस्स पास के माहौल को देखते है इसीलिए अब यह भी लोग खुली जिप्सी में लोग खड़े होकर प्रकृति की सुंदरता व वन्यजीवों को देख सकेंगे। इसके लिए अब विभाग प्रस्ताव पर काम कर रहा है। तैयार होने के बाद इसे सरकार के सामने रखा जाएगा।
रिपोर्ट्स में बताया कि सेंचुरी में पर्यटकों को ले जाने के लिए पहले बैट्री संचालित वाहनों को शामिल किया गया था, लेकिन बीतेे दिनों ट्रायल के दौरान ये वाहन फेल साबित हुए। साथ ही सफारी के लिए सेंचुरी में 23 किलोमीटर रास्ते को चिह्नित किया गया है।
आपको बता दें कि सफारी की सुविधा पर्यटकों को सेंचुरी के मुख्य द्वार से ही मिलेगी। वहीं, दूसरे द्वार से पर्यटक बाहर निकल जाएंगे जिसमे आपको टिकट मुख्य द्वार से ही लेनी होगी जिसमे से अभी जिप्सी का किराया अभी तय नहीं किया गया है जिसका विभाग जिप्सी का ट्रायल लेकर ईंधन की खपत के आधार पर शुल्क का निर्धारण करेगा।
ये भी पढ़े: दिल्ली से शिमला जाना हुआ और भी आसान, आज से शुरू हुई पहली फ्लाइट










