दिल्ली में कबाड़ वाहनों को किया जायेगा स्क्रैप, परिवहन विभाग जल्द शुरू करेगा कार्रवाई

जिन वाहनों का समय 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन खत्म हो चूका है उनको अब परिवहन विभाग जब्त कर स्क्रैप करेगा

दिल्ली में प्रदूषण को खत्म करने के लिए नयी योजनाए बनाई जा रही है। इसमें पेट्रोल – डीज़ल की पुरानी गाड़ियों को हटाने की ज्यादा बात की जा रही है क्योकि इन्ही से प्रदूषण में ज्यादा असर पड़ता है। ऐसे में अब वाहनों के लिए नए नियम निकाला गया है जो 1 सितंबर से शुरू किया जायेगा। जानिए पूरी खबर

बता दें कि जिन वाहनों का समय खत्म हो चूका है उनको अब परिवहन विभाग जब्त कर स्क्रैप करेगा। ये उन वाहनों के साथ किया जायेगा जो प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर चल रहे 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन है। साथ ही गलियों, घर के आसपास या पार्किंग में भी लंबे समय से रखे गए वाहनों पर भी बाद में कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट्स द्वारा बताया गया है कि डीजल-पेट्रोल के एक्सपायर वाहन की संख्या करीब 20-25 लाख है और इसी को खत्म करने के लिए विभाग ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई के लिए 82 टीमें बनाई हैं जिसमे टीम की नजर दिल्ली के सभी क्षेत्रों में कबाड़ वाहनों पर पैनी निगाह रहेगी।

स्क्रैप के बाद मिलेगा प्रमाण पत्र

ऐसे में इसकी शुरुआत एक सितंबर से कि जाएगी जहां वाहनों को स्क्रैप करने के लिए दिल्ली में करीब 10 अधिकृत एजेंसियां हैं। साथ ही इन वाहनों को अधिकृत एजेंसी से स्क्रैप करवाने के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। इससे वाहन मालिकों को अपने कबाड़ वाहनों का गलत उपयोग किए जाने की भी चिंता नहीं रहती है। साथ ही इस प्रमाण पत्र के आधार पर नए वाहन खरीदने पर भी छूट का प्रावधान है।

बढ़ेगा स्क्रैप कारोबार

दिल्ली के स्क्रैप कंपनी के मालिक ने बताया कि फिलहाल स्क्रैप करने के लिए पहुंचने वाले वाहनों की संख्या कम है। लेकिन अभियान शुरू होने के बाद प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त क्र लिया जायेगा और उनको स्क्रैप किया जाएगा और दिल्ली में वाहनों से होने वाला प्रदूषण कम होगा और कारोबार में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Tez Tarrar Appये भी पढ़े: वाहन में लगी है ये चीज़े तो भरना पड़ेगा 10 हज़ार का चालान, जानिए नए नियम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!